फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Ligue 1 Football PSG played a draw with Troyes even after a two-goal lead Kylian Mbappe and Lionel Messi could not score

Football: दो गोल की बढ़त के बाद भी पीएसजी ने खेला ड्रॉ, एम्बापे और लियोनल मेसी नहीं कर सके गोल

Mon, 09 May 2022 11:04 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: रोहित राज Updated Mon, 09 May 2022 11:04 PM IST
सार

पीएसजी ने मारक्निहोस (6वें मिनट) और नेमार (25वें मिनट) के गोल से पहले 25 मिनट में ही दो गोल की बढ़त हासिल कर ली थी, लेकिन रक्षापंक्ति के लचर प्रदर्शन के कारण उसे लगातार तीसरे मैच में अंक बांटने पड़े।

विज्ञापन
Ligue 1 Football PSG played a draw with Troyes even after a two-goal lead  Kylian Mbappe and Lionel Messi could not score
लियोनल मेसी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फ्रेंच चैंपियन पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) ने दो गोल की बढ़त के बाद भी फ्रांसीसी फुटबॉल लीग में 15वें स्थान की टीम ट्रोयस के खिलाफ मैच 2-2 से ड्रॉ खेला। पीएसजी ने मारक्निहोस (6वें मिनट) और नेमार (25वें मिनट) के गोल से पहले 25 मिनट में ही दो गोल की बढ़त हासिल कर ली थी लेकिन रक्षापंक्ति के लचर प्रदर्शन के कारण उसे लगातार तीसरे मैच में अंक बांटने पड़े।
विज्ञापन


ट्रायस की तरफ से इके उगबो (30वें मिनट) और फ्लोरियन टारडियु (49वें मिनट) ने गोल किए। नेमार ने दूसरे हॉफ में 57वें मिनट में फिर गोल से दाग दिया था लेकिन वीडियो रिप्ले से पता चला कि एम्बापे ने नेमार को गेंद देने से पहले विरोधी टीम के खिलाड़ी को धक्का दिया था, जिससे यह गोल अमान्य करार दिया गया। मैच में एम्बापे और लियोनल मेसी एक भी गोल नहीं कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed