{"_id":"5db6b81f8ebc3e0160261325","slug":"lewis-hamilton-wins-mexican-grand-prix-title","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैमिल्टन ने जीता मैक्सिकन ग्रां प्री का खिताब","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
हैमिल्टन ने जीता मैक्सिकन ग्रां प्री का खिताब
Mon, 28 Oct 2019 03:13 PM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Mon, 28 Oct 2019 03:13 PM IST
विज्ञापन
Lewis Hamilton
- फोटो : सोशल मीडिया
लुईस हैमिल्टन ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए रविवार को मैक्सिकन ग्रां प्री का खिताब जीता जो इस सत्र में उनकी मर्सीडीज के लिये दसवीं जीत है। हैमिल्टन ने फेरारी के सेबेस्टियन वेटेल और मर्सीडीज के अपने साथी वालटेरी बोटास को पीछे छोड़ा।
विज्ञापन
पोल पोजीशन से शुरुआत करने वाले फेरारी के चार्ल्स लेकलेर्क चौथे जबकि रेडबुल के अलेक्स एलबोन पांचवें और मैक्स वर्सटापेन छठे स्थान पर रहे। स्थानीय खिलाड़ी सर्जियो पेरेज ने सातवां और रेनाल्ट के डेनियल रिकार्डो ने आठवां स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
हैमिल्टन ने मैक्सिको में दूसरी और अपने करियर की 100वीं जीत दर्ज की। मर्सीडीज की फार्मूला वन में यह 100वीं जीत भी है। हैमिल्टन को अब चैंपियनशिप जीतने के लिये केवल चार अंक की दरकार है जिसे वह अमेरिकी ग्रां प्री में हासिल कर सकते हैं।
विज्ञापन