{"_id":"5db6c5488ebc3e93d100b2f5","slug":"lewis-hamilton-wins-mexican-gp-claims-his-100th-career-win","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुईस हैमिल्टन ने जीता मैक्सिकन ग्रां प्री का खिताब, दर्ज की करिअर की 100वीं जीत","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
लुईस हैमिल्टन ने जीता मैक्सिकन ग्रां प्री का खिताब, दर्ज की करिअर की 100वीं जीत
Mon, 28 Oct 2019 04:09 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्टस डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्टस डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Mon, 28 Oct 2019 04:09 PM IST
विज्ञापन
लुईस हैमिल्टन
- फोटो : ट्विटर
स्टार फॉर्मूला वन ड्राईवर लुईस हैमिल्टन ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए मैक्सिकन ग्रां प्री का खिताब जीता लिया है। यह उनकी इस सत्र में मर्सीडीज के लिए दसवीं जीत है। हैमिल्टन ने फेरारी के सेबेस्टियन वेटेल और मर्सीडीज के अपने साथी वालटेरी बोटास को पीछे छोड़ा।
विज्ञापन
हैमिल्टन ने इस जीत के साथ मैक्सिको में दूसरी और मर्सीडीज के लिए अपने करियर की 100वीं जीत दर्ज की। हैमिल्टन को अब चैंपियनशिप जीतने के लिए केवल चार अंक की दरकार है जिसे वह अमेरिकी ग्रां प्री में हासिल कर सकते हैं।
विज्ञापन