फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Lewis Hamilton sent his formula one car to cancer child patients

कैंसर से पीड़ित बच्चे को चैंपियन हैमिल्टन ने गिफ्ट कर दी अपनी फॉर्मूला वन कार

Tue, 14 May 2019 09:50 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 14 May 2019 09:50 PM IST
सार

  • बार्सिलोना में रविवार को जीती अपनी ट्रॉफी भी पांच वर्षीय हैरी को की समर्पित 
  • डॉक्टरों का कहना है कि हैरी के पास जीने के लिए बचा है सिर्फ एक सप्ताह 

विज्ञापन
Lewis Hamilton sent his formula one car to cancer child patients
हैमिलटन हैरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पांच बार के विश्व चैंपियन लुुईस हैमिल्टन और उनकी टीम मर्सिडीज ने बोन कैंसर से पीड़ित पांच वर्षीय बच्चे हैरी शॉ की खुशी के लिए हैमिल्टन की फॉर्मूला-1 कार उसके घर भेज दी।

विज्ञापन


हैरी को बार्सिलोना में जीती गई रेस की ट्रॉफी और हैमिल्टन का ग्लव्स उपहार में दिया गया। हैमिल्टन ने हैरी को अपना एंजल बताया। हैमिल्टन रविवार को ही बार्सिलोना में स्पेनिश ग्रां प्रि जीतकर फॉर्मूला वन विश्व चैंपियनशिप में फिर से शीर्ष पर आ गए हैं। उन्होंने यह जीत इंग्लैंड के सरे में रहने वाले हैरी को समर्पित की। इसके बाद मर्सिडीज ने हैरी की खुशी के लिए कार उसके घर भेजी।
विज्ञापन


हैरी ने स्पेनिश ग्रां प्रि से पहले अस्पताल से हैमिल्टन को इंस्टाग्राम पर शुभकामना संदेश भेजा था। हैरी का कैंसर आखिरी स्टेज में है। उसे परिवार वाले अस्पताल से घर ले आए हैं। डॉक्टरों ने उसकी माता चार्लटन और पिता जेम्स शॉ को बताया कि हैरी के पास सिर्फ एक सप्ताह का समय बचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

हैरी इविंग सरकोमा से ग्रसित

Lewis Hamilton sent his formula one car to cancer child patients
हैमिलटन - फोटो : social media

हैरी बोन कैंसर इविंग सरकोमा से ग्रसित हैं। उसने तोहफा मिलने के बाद इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए कहा,‘हैलो, लुईस हैमिल्टन। स्पेन में रेस जीतने के लिए बधाई और गिफ्ट के लिए धन्यवाद। हैरी की तरफ से बहुत सारा प्यार और अलविदा।’हैरी की मां चार्लन ने कहा कि ‘गिफ्ट से उसके चेहरे पर मुस्कान आई। उसके पास जीवन में खुश होने का बहुत कम समय है। गिफ्ट में हैमिल्टन का साइन किया हुआ फोटोग्राफ और मर्सिडीज की टोपी भी है। हैरी इसका लुत्फ उठा रहा है।’
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

It’s goodnight here after another huge day. We couldn’t finish up without saying the biggest heartfelt thank you to @mercedesamgf1 and @lewishamilton for your love and support over the last 2 days. You put a smile on Harry’s face and gave us some precious final memories. We’re so proud of our little boy and his message has reached millions of people. 👪Thank you. 💖 @harryspledge5 #letsjustgetitdone #nevergiveup

A post shared by Harry Shaw (@harryspledge5) on

हैमिल्टन ने हैरी को बताया प्ररेणा

Lewis Hamilton sent his formula one car to cancer child patients
लुइस हैमिल्टन - फोटो : pti
हैमिल्टन ने लिखा ‘हैरी तुम्हें नहीं मालूम कि यह संदेश मेरे लिए कितना मायने रखता है। इसके लिए धन्यवाद। तुम मेरे लिए प्रेरणा हो। मैं हमेशा तुम्हारा नाम ऊंचा करने की कोशिश कंरूगा। तुम बहुत बहादुर लड़के हो। काश मैं तुम्हारी तरह मजबूत होता। मैं चाहता हूं कि दुनिया देखे कि तुम कितने मजबूत हो। सबसे मैं गुजारिश करता हूं कि तुम्हें शुभमकाननाएं भेजें और तुम्हारे लिए दुआ करें। तुम्हें अपना प्यार भेजता हूं। भगवान भला करे।’
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Harry, you don’t know how much this message means to me buddy. Thank you so much, you are my inspiration today Harry. I will try to make you proud. You are such a strong boy, I wish I was as strong as you, I wanted the world to see how strong you are and ask everyone to send their best wishes and prayers to you during this hard time. Sending you love Harry. God bless you. Your friend, Lewis #keepfighting #nevergiveup #wewinandwelosetogether

A post shared by Lewis Hamilton (@lewishamilton) on


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed