फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Lewis Hamilton has won his fifth F1 World Championship

फॉर्मूला वनः हैमिल्टन ने रचा इतिहास, पांचवीं बार बने विश्व चैंपियन 

Tue, 30 Oct 2018 03:15 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 30 Oct 2018 03:15 AM IST
विज्ञापन
Lewis Hamilton has won his fifth F1 World Championship
Lewis Hamilton

ब्रिटिश ड्राइवर लुईस हैमिल्टन ने लगातार दूसरी और कुल तीसरी बार विश्व विजेता बनने के साथ ही एक खास उपलब्धि अपने नाम कर ली। 33 वर्षीय मर्सिडीज का यह ड्राइवर फॉर्मूला वन के इतिहास का संयुक्त दूसरा सबसे सफल ड्राइवर बन गया। उन्होंने अर्जेंटीना के दिग्गज जुआन मैनुएल फेंगिओ की बराबरी कर ली।

विज्ञापन


हैमिल्टन से आगे अब सिर्फ जर्मनी के दिग्गज माइकल शूमाकर (सात खिताब) ही हैं। हैमिल्टन पांच बार विश्व चैंपियन बनने वाले सिर्फ तीसरे ड्राइवर हैं। हैमिल्टन को यह उपलब्धि हासिल करने के लिए मैक्सिको ग्रां प्रि में सातवां स्थान हासिल करना जरूरी था, लेकिन तभी अगर उनके चिर प्रतिद्वंद्वी फेरारी के सबेस्टियन वेटल यह रेस जीतते तो। लेकिन वेटल दूसरे स्थान पर रहे और हैमिल्टन ने चौथे स्थान पर रहते हुए खुद का नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज करवा लिया।
विज्ञापन


रेस रेडबुल के मैक्स वर्स्टापेन (1:38:28.851 सेकंड) ने जीती। यह मैक्स की सत्र की दूसरी जीत है। फेरारी के किमी राइकोनेन तीसरे स्थान पर रहे। इस सत्र की अब सिर्फ दो रेस ब्राजीलियन ग्रां प्रि और अबु धाबी ग्रां प्रि ही बचीं हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लुईस हैमिल्टन ने कहा, 'इस उपलब्धि का अहसास ही अलग है। यह कड़ी मेहनत और कई रेस के बाद हासिल हुई है। इसमें कई और लोगों की भी मेहनत है। मैं उन सभी का आभारी हूं। फेंगिओ ने भी यह उपलब्धि मर्सिडीज के साथ हासिल की और मैंने भी। इसीलिए यह और भी खास हो जाती है।' 

-03 तीसरे ड्राइवर हैं फॉर्मूला वन के इतिहास के पांच खिताब जीतने वाले 
-09 रेस जीती इस सत्र में हैमिल्टन ने अब तक हुई 19 रेस में से, जबकि वेटल ने पांच
-71 कुल रेस हैमिल्टन ने 12 साल के अपने अभी तक के कॅरिअर में जीती हैं 

सर्वाधिक विश्व विजेता बनने वाले ड्राइवर 

खिलाड़ी देश खिताब
माइकल शूमाकर जर्मनी 07
लुईस हैमिल्टन ग्रेट ब्रिटेन 05
जुआन मैनुएल  अर्जेंटीना 05
सबेस्टियन वेटल जर्मनी 04
एलिसन प्रोस्ट फ्रांस 04

हैमिल्टन बनाम मैनुएल 
227 रेस 51
81 पोल पोजीशन 29
71 जीत 24
31 जीत प्रतिशत 47
2007 से वर्ष 1950-58
22 से 33 साल उम्र 39-47
12 कुल साल 09
2018,2017, 2015, 2014, 2008 चैंपियन 1951,1954, 1955, 1956, 1957

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed