{"_id":"5f1561538ebc3e9f624f4317","slug":"legendary-golfer-jack-nicklaus-was-infected-with-the-corona-virus","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस से संक्रमित थे दिग्गज गोल्फर जैक निकलॉस","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
कोरोना वायरस से संक्रमित थे दिग्गज गोल्फर जैक निकलॉस
Mon, 20 Jul 2020 02:52 PM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Mon, 20 Jul 2020 02:52 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने जमाने के दिग्गज गोल्फर जैक निकलॉस ने सीबीएस प्रसारण के दौरान खुलासा किया है कि कोरोना वायरस के शुरुआती चरण में वह और उनकी पत्नी इस घातक बीमारी से संक्रमित हो गए थे। निकलॉस और उनकी पत्नी बारबरा दोनों 80 साल के हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी में कोविड-19 के कोई लक्षण नहीं थे, लेकिन उनके गले में खराश थी और उन्हें खांसी हो रही थी। निकलॉस ने कहा कि वे 13 मार्च से ही फ्लोरिडा के नार्थ पाम बीच स्थित अपने आवास में थे और उन्होंने लगभग 20 अप्रैल के आसपास अपना परीक्षण करवाया था।
विज्ञापन
निकलॉस ने कहा, ‘हम बेहद भाग्यशाली रहे कि यह बीमारी लंबी नहीं चली। मैं और बारबरा दोनों 80 साल के हैं और जोखिम वाली उम्र में आते हैं। हम उन लोगों के लिए दुखी हैं जिन्होंने अपनी जिंदगी और परिवार खो दिया। हम उन भाग्यशाली लोगों में शामिल हैं जो इस बीमारी से उबरने में सफल रहे।’
विज्ञापन