फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   lalita babar finished 10th in 3 thousand mtr steeplechase

3 हजार मीटर स्टिपल चेज में 10वें स्थान पर रहीं ललिता बाबर

Mon, 15 Aug 2016 09:24 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 15 Aug 2016 09:24 PM IST
विज्ञापन
lalita babar finished 10th in 3 thousand mtr steeplechase
ललिता बाबर - फोटो : getty
32 साल बाद ओलंपिक की एथलेटिक्स के फाइनल में जगह बनाने वाली पहली भारतीय महिला ललिता बाबर 3 हजार मीटर स्टिपल चेज स्पर्धा में 10वें स्थान पर रहीं। उन्होंने 9:22:74 मिनट में दौड़ पूरी की। इसके साथ उनकी भी ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय एथलीट बनने का सपना टूट गया। 
विज्ञापन


स्पर्धा का स्वर्ण पदक बहमास की धावक जेबेट ने जीता, वह ओलंपिक और विश्व रिकॉर्ड तोड़ने से कुछ सेकेंड से चूक गईं। उन्होंने 8: 59:77  मिनट में दौड़ पूरी की। यह बहरेन को एथलेटिक्स में मिला पहला स्वर्ण पदक है। 
विज्ञापन


बाबर ने हीट में सातवां स्थान हासिल किया था। तब उन्होंने दौड़ 9:19:76 मिनट में पूरी की थी, वह अपने हीट रेस का प्रदर्शन नहीं दोहरा सकीं।  

बाबर से पहले 1984 में पीटी ऊषा ने 400 मीटर बाधा दौड़ के फाइनल में जगह बनाई थी जिसमें वह सेकेंड के सौवें हिस्से से कांस्य पदक जीतने से चूक गईं थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed