{"_id":"625edae27681917d4223a0aa","slug":"la-liga-barcelona-title-hopes-blow-with-unexpected-defeat-cadiz-wins-by-1-0","type":"story","status":"publish","title_hn":"La Liga: अप्रत्याशित हार के साथ बार्सिलोना की खिताबी उम्मीदों को झटका, केडिज ने 1-0 से हराया","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
La Liga: अप्रत्याशित हार के साथ बार्सिलोना की खिताबी उम्मीदों को झटका, केडिज ने 1-0 से हराया
Tue, 19 Apr 2022 09:23 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Tue, 19 Apr 2022 09:23 PM IST
सार
27वें ला लिगा खिताब की बाट जोह रही बार्सिलोना एफसी की इस बार स्पेनिश लीग विजेता बनने की उम्मीदों लगभग ध्वस्त हो गई हैं। कोच जावी हर्नांडेज के क्लब को उसी के घर में समर्थकों के प्रदर्शन के बीच केडिज ने 1-0 से पराजित किया।
विज्ञापन
बार्सिलोना बनाम केडिज
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
27वें ला लिगा खिताब की बाट जोह रही बार्सिलोना एफसी की इस बार स्पेनिश लीग विजेता बनने की उम्मीदों लगभग ध्वस्त हो गई हैं। कोच जावी हर्नांडेज के क्लब को उसी के घर में समर्थकों के प्रदर्शन के बीच केडिज ने 1-0 से पराजित किया। रेलिगेशन के कगार पर खड़ी केडिज के लिए यह जीत संजीवनी बन गई। पिछले चार मुकाबलों से बार्सिलोना से नहीं हारी केडिज की फिल्हाल रेलिगेशन की उम्मीदें समाप्त हो गई हैं। केडिज के लिए 48वें मिनट में ल्यूकास पेरेज ने विजयी गोल किया।
फ्रेंकफर्ट के 30 हजार समर्थक कैंप नोउ में थे
केडिज के हाथों बार्सिलोना को घर में पहली हार मिली है। इस दौरान बार्सिलोना के मुख्य स्टेडियम कैंप नोउ के बाहर और अंदर उसके समर्थक प्रदर्शन कर रहे थे। बीते बृहस्पतिवार को कैंप नोउ में एन्ट्रेक्ट फ्रेंकफर्ट के खिलाफ यूरोपा लीग के क्वार्टर फाइनल में पांच हजार की बजाय जर्मन क्लब के 30 हजार समर्थक स्टेडियम में मौजूद थे। इसी के विरोध में समर्थक प्रदर्शन कर रहे थे।
इस मैच में भी बार्सिलोना को हार का सामना करना पड़ा। बार्सिलोना के अधिकारी घोषणा कर चुके हैं कि वह इस बात की जांच करा रहे हैं कि निर्धारित टिकटों के बावजूद इतनी बड़ी संख्या में फ्रैंकफर्ट के समर्थक कैसे टिकट खरीदकर स्टेडियम में प्रवेश करने में सफल रहे।
विज्ञापन
लीडर रियल से 15 अंक पीछे
इस हार के साथ बार्सिलोना अव्वल चल रही रियल मैड्रिड से 15 अंक पीछे चल रही है और उसके छह मुकाबले होने अभी बाकी है। दूसरे स्थान पर चल रही बार्सिलोना के तीसरे और चौथे स्थान पर मौजूद सेविला और एटलेटिको मैड्रिड के समान अंक हैं। जिसके चलते चैंपियंस लीग क्वालिफाई करने की रेस पूरी तरह खुली हुई है।