फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   L Sarita Devi in running for place in AIBA Boxing's athletes commission

AIBA के एथलीट आयोग में जगह बनाने की होड़ में पूर्व विश्व चैम्पियन बॉक्सर सरिता देवी 

Thu, 25 Jul 2019 04:32 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Thu, 25 Jul 2019 04:32 PM IST
विज्ञापन
L Sarita Devi in running for place in AIBA Boxing's athletes commission
एल सरिता देवी - फोटो : सोशल मीडिया

भारत की पूर्व विश्व चैम्पियन महिला मुक्केबाज एल सरिता देवी को सितंबर-अक्टूबर में आयोजित होने वाली विश्व चैम्पियनशिप के दौरान गठित होने वाले अंतराष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ (एआईबीए) के एथलीट आयोग के सदस्य के लिए नामांकित किया गया है। 

विज्ञापन


37 वर्षीय मुक्केबाज आठ बार की एशियाई चैम्पियनशिप पदकधारी हैं जिसमें से पांच स्वर्ण हैं। वह इस समय भारतीय मुक्केबाजी महासंघ की कार्यकारी समिति में एथलीट प्रतिनिधि हैं। भारतीय मुक्केबाजी महासंघ ने विश्व संस्था में इस पद के लिए उनका नाम चुना है। एआईबीए एथलीट आयोग पहली बार विश्व चैम्पियनशिप के दौरान मतदान के जरिये बनाया जाएगा। 
विज्ञापन


मणिपुर की लाइटवेट (60 किग्रा) वर्ग की अनुभवी मुक्केबाज ने पीटीआई से कहा, 'निश्चित रूप से इसके लिए नामांकित किया जाना गर्व की बात है लेकिन मैं यह भी समझती हूं कि अगर मुझे चुन लिया गया तो यह बड़ी जिम्मेदारी होगी।'

विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व राष्ट्रीय चैम्पियन और 2014 राष्ट्रमंडल खेलों की रजत पदकधारी सरिता एशियाई क्षेत्र से अभी तक एकमात्र दावेदार हैं। उनके निर्विरोध चुने जाने की उम्मीद है क्योंकि आयोग प्रत्येक पांच क्षेत्रीय परिसंघों में प्रत्येक से एक पुरूष और एक महिला मुक्केबाज का चयन करेगा। नामांकन भरने की अंतिम तारीख पांच जून थी जबकि इस महीने के शुरू में उम्मीदवारों की सूची को अंतिम रूप दिया गया था। एथलीट आयोग उन सुधारों का हिस्सा हैं जिनकी अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने एआईबीए के लिये सिफारिश की थी।

आईओसी ने एआईबीए को 2020 तोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफायर आयोजित करने से रोक दिया है। एआईबीए में प्रशासनिक और वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों के कारण यह फैसला लिया गया।सरिता ने कहा, 'मैं अब भी सक्रिय खिलाड़ी हूं और जल्द ही संन्यास लेने की भी कोई योजना नहीं है। मैं समझती हूं कि कई भूमिकाओं के लिये समय निकालना चुनौतीपूर्ण होगा लेकिन अगर मैं चुनी गयी तो मैं अपना सर्वश्रेष्ठ करने की कोशिश करूंगी।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed