फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Koneru Humpy enters last four in Womens Speed Chess

महिला स्पीड शतरंज के अंतिम चार में कोनेरू हंपी, हरिका क्वार्टरफाइनल में हारकर बाहर

Thu, 16 Jul 2020 09:47 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 16 Jul 2020 09:47 PM IST
विज्ञापन
Koneru Humpy enters last four in Womens Speed Chess
कोनेरू हंपी - फोटो : ट्विटर

भारत की शीर्ष खिलाड़ी कोनेरू हंपी ने गुरुवार को वेलेंटीना गुनीना को हराकर महिला स्पीड शतरंज चैंपियनशिप के चौथे और अंतिम चरण के सेमीफाइनल में जगह बनाई लेकिन डी हरिका क्वार्टरफाइनल में हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गईं।

विज्ञापन


विश्व रेपिड शतरंज चैंपियन हंपी ने रूस की खिलाड़ी को 6-5 से शिकस्त दी। सेमीफाइनल में हंपी का सामना दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी चीन की हाऊ यिफान से होगा जिन्होंने अपनी शानदार फॉर्म जारी रखते हुए कजाखस्तान की झानसाया अब्दुलमलिक के खिलाफ 7.5-3.5 से आसान जीत दर्ज की।
विज्ञापन


दुनिया की दूसरे नंबर की भारतीय खिलाड़ी ने अच्छी शुरुआत करते हुए बढ़त बनाई लेकिन गुनीना वापसी करने में सफल रही। हंपी ने हालांकि धैर्य बरकार रखते हुए जीत दर्ज की। हरिका को हालांकि रूस की पूर्व विश्व चैंपियन एलेक्सांद्रा कोस्तेनुक के खिलफ 3-9 से शिकस्त झेलनी पड़ी। ईरान की सारासादत खादेमअलशरिया ने पूर्व विश्व रेपिड चैंपियन अन्ना मुजिचुक को 7.5-3.5 से हराकर उलटफेर करते हुए अंतिम चार में जगह बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेमीफाइनल में कोस्तेनुक और सारासादत आमने सामने होंगी। यह ग्रां प्री का अंतिम चरण में जिसमें 21 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। प्रत्येक खिलाड़ी को चार में से तीन चरण में हिस्सा लेना था। प्रत्येक चरण 16 खिलाड़ियों के बीच नॉकआउट आधार पर खेला गया।


प्रत्येक चरण से खिलाड़ी को मिले अंकों को जोड़कर अंतिम अंक तालिका में उनकी स्थिति तय की जाएगी। जिन दो खिलाड़ियों को कुल योग के आधार पर सर्वाधिक अंक मिलेंगे वे 20 जुलाई को होने वाले सुपर फाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed