{"_id":"5f11c5838ebc3e639f71dde8","slug":"koneru-humpy-beats-world-no-1-hou-yifan-enters-final","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुनिया की नंबर एक होउ यिफान को हराकर कोनेरू हम्पी फाइनल में पहुंची","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
दुनिया की नंबर एक होउ यिफान को हराकर कोनेरू हम्पी फाइनल में पहुंची
Fri, 17 Jul 2020 09:06 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Fri, 17 Jul 2020 09:06 PM IST
विज्ञापन
कोनेरू हम्पी
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत की शीर्ष खिलाड़ी कोनेरू हम्पी ने दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी चीन की होउ यिफान को 6.5 से हराकर शुक्रवार को महिला स्पीड चेस टूर्नामेंट के चौथे और आखिरी चरण के फाइनल में प्रवेश कर लिया।
विज्ञापन
विश्व रैपिड चैम्पियन हम्पी ने कड़े मुकाबले में जीत दर्ज की। दूसरे सेमीफाइनल में पूर्व विश्व चैम्पियन रूस की अलेक्जेंद्रा कोस्तेनियुक का सामना ईरान की सारासादत खादेमालशारियेह से होगा। यह ग्रां प्री का अंतिम चरण में जिसमें 21 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन
प्रत्येक खिलाड़ी को चार में से तीन चरण में हिस्सा लेना था। प्रत्येक चरण 16 खिलाड़ियों के बीच नॉकआउट आधार पर खेला गया। प्रत्येक चरण से खिलाड़ी को मिले अंकों को जोड़कर अंतिम अंक तालिका में उनकी स्थिति तय की जाएगी। जिन दो खिलाड़ियों को कुल योग के आधार पर सर्वाधिक अंक मिलेंगे वे 20 जुलाई को होने वाले सुपर फाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी।
विज्ञापन