फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Kolkata kinght riders vs rajasthan royals match 43 ipl 2019 kkr vs rr live scorecard

IPL 2019: कार्तिक की पारी बेकार, राजस्थान ने कोलकाता को 3 विकेट से हराया

Thu, 25 Apr 2019 11:55 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Thu, 25 Apr 2019 11:55 PM IST
विज्ञापन
Kolkata kinght riders vs rajasthan royals match 43 ipl 2019 kkr vs rr live scorecard
राजस्थान रॉयल्स - फोटो : ipl

युवा बल्लेबाज रियान पराग (47) और जोफ्रा आर्चर (27*) की शानदार बल्लेबाजी के दम पर राजस्थान ने गुरुवार को इंडियन टी-20 लीग के 43वें मुकाबले में कोलकाता को 3 विकेट से हराया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए। जवाब में राजस्थान ने 4 गेंदें शेष रहते ही यह मुकाबला अपने नाम किया।

विज्ञापन


इस मैच में राजस्थान ने कोलकाता के कप्तान दिनेश कार्तिक के 97 रन की नाबाद पारी पर पानी फेर दिया। राजस्थान की तरफ से रियान पराग और आर्चर के अलावा अजिंक्य रहाणे ने 34 रन बनाए। वहीं, कोलकाता की तरफ से पीयूष चावला ने 4 ओवर में 20 रन देकर 3 विकेट झटके। 
विज्ञापन


इस सीजन में राजस्थान की यह चौथी जीत है। वहीं, मेजबान टीम कोलकाता की यह लगतारा छठी हार है। इस जीत के साथ ही राजस्थान की टीम 8 अंकों के साथ अंकतालिका में सातवें पायदान पर पहुंच गई है। वहीं, कोलकाता की टीम 8 अंकों के साथ छठे पायदान पर काबिज है। शानदार गेंदबाजी के लिए वरुण एरोन को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने कोलकाता के दोनों सलामी बल्लेबाज को चलता किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान की शुरुआत अच्छी रही। मगर 5वें ओवर में छठे ओवर की दूसरी गेंद पर सुनील नरेन ने अजिंक्य रहाणे को एलबीडब्ल्यू आउट कर राजस्थान को पहला झटका दिया। पहले विकेट के लिए रहाणे ने सैमसन के साथ मिलकर 53 रन की साझेदारी की। इसके अगले ही ओवर (6.3) में पीयूष चावला ने संजू सैमसन को क्लीन बोल्ड कर डगआउट भेजा। सैमसन 22 रन बननाकर आउट हो गए। इसके बाद ऑलराउंडर सुनील नरेन ने कप्तान स्टीव स्मिथ (2) को क्लीन बोल्ड कर चलता किया।

इसके बाद 11वें ओवर की पहली गेंद पर पीयूष चावला ने कोलकाता को बेन स्टोक्स (11) के रूप में चौथा झटका दिया। चावला ने स्टोक्स को रसेल के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया। रसेल ने स्टोक्स का शानदार कैच लपका। कोलकाता की तरफ से चावला ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 12.3 ओवर में राजस्थान को स्टुअर्ट बिन्नी (11) को रिंकू सिंह के हाथों कैच आउट कराया और राजस्थान को पांचवा झटका दिया।

इसके बाद बल्लेबाजी करने आए श्रेयस गोपाल ने रियान पराग के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाने की कोशिश की, लेकिन 15.2 ओवर में प्रसिद्ध कृष्णा ने श्रेयस गोपाल (18) को शुभमन गिल के हाथों कैच आउट कराकर राजस्थान को छठा झटका दिया। छठे विकेट के लिए पराग और गोपाल के 25 रन की साझेदारी हुई। 18.5 ओवर में शानदार बल्लेबाजी करते हुए युवा बल्लेबाजी रियान पराग हिट विकेट हो गए। उन्होंने 31 गेंदों में 5 चौके और 2 छक्के की मदद से 47 रन की शानदार पारी खेली। सातवें विकेट के लिए पराग ने आर्चर के साथ मिलकर 44 रन की साझेदारी की।

इससे पहले कप्तान दिनेश कार्तिक (97*) की शानदार पारी की बदौलत कोलकाता ने राजस्थान के सामने जीत के लिए 176 रन का लक्ष्य रखा। कार्तिक ने 50 गेंदों में 7 चौके और 9 छक्के की मदद से 97 रन की तूफानी पारी खेली। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 194 का था। कार्तिक के अलावा कोई भी बल्लेबाज 25 से ज्यादा का आंकड़ा पार नहीं कर सका।

कोलकाता की पारीः

Kolkata kinght riders vs rajasthan royals match 43 ipl 2019 kkr vs rr live scorecard
dinesh karthik

बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता की शुरुआत बेहद निराशाजन रही। पहले ही ओवर की तीसरी गेंद पर वरुण एरोन ने सलामी बल्लेबाज क्रिस लिन (0) को क्लीन बोल्ड कर चलता किया। इसके कुछ देर बाद एरोन ने 4.6 ओवर में शुभमन गिल (14) के रूप में कोलकाता को दूसरा झटका दिया।

8.2 ओवर में कोलकाता को नितीश राणा (21) के रूप में तीसरा झटका लगा। श्रेयस गोपाल ने राणा को एरोन के हाथों कैच आउट कराकर डगआउट भेजा। कोलकाता की टीम फिलहाल दवाब में दिख रही है। इसके बाद कार्तिक ने सुनील नरेन के साथ मिलकर पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन 11.3 ओवर में नरेन 11 रन बनाकर रनआउट हो गए।

इसके बाद 16.5 ओवर में डेब्यू गेंदबाज ओशाने थोमास ने आंद्रे रसेल (14) को रियान पराग के हाथों कैच आउट कराया। इसके अगले ही ओवर (17.2) में जयदेव उनादकट ने कार्लोस ब्रैथवेट (5) को रहाणे डीप मिडविकेट पर तैनास रहाणे के हाथों कैच आउट कराकर कोलकाता को छठा झटका दिया।

इससे पहले राजस्थान के कप्तान स्टीव स्मिथ ने कोलकाता के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। आज के इस मुकाबले में मेजबान टीम कोलकाता ने अपनी टीम में दो बदलाव किया है।

कप्तान दिनेश कार्तिक ने हैरी गर्ने की जगह कार्लोस ब्रैथवेट और केसी करियप्पा की जगह प्रसिद्ध कृष्णा को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया है। वही, राजस्थान की टीम ने भी अपनी टीम में दो बदलाव करते हुए एश्टन टर्नर और धवल कुलकर्णी की जगह ओशाने थोमास और वरुण आरोन को प्लेइंग इलेवन में जगह दी है। बता दें कि ओशाने थोमास का यह डेब्यू मैच है।

टीमें इस प्रकार हैः

Kolkata kinght riders vs rajasthan royals match 43 ipl 2019 kkr vs rr live scorecard
राजस्थान बनाम कोलकाता

दिनेश कार्तिक की अगुआई वाली कोलकाता की टीम अपने घरेलू मैदान ईडन गार्डन पर राजस्थान को मात देकर जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी।  दो बार की पूर्व चैंपियन टीम लगातार पांच और कुल छह मुकाबले हार चुकी है। प्लेऑफ में बने रहने के लिए टीम को अगले सभी मुकाबले जीतने होंगे। नहीं तो उसकी राह कठिन हो जाएगी।

दूसरी और टूर्नामेंट में अभी तक सिर्फ तीन मैच जीतने वाली राजस्थान की टीम भी जीत दर्ज कर अपनी उम्मीदें जिंदा रखना चाहेगी। हालांकि उसके लिए ईडन में कोलकाता को हराना इतना आसान नहीं है। उसने यहां एकमात्र जीत 2008 में दर्ज की थी। उसके बाद से वह कभी यहां जीत नहीं पाई है। जयपुर में दोनों के बीच हुए इस सत्र के पहले मुकाबले में कोलकाता ने राजस्थान को पराजित किया था।       

टीमें इस प्रकार हैः

कोलकाता: क्रिस लिन, सुनील नरेन, शुभमन गिल, नितीश राणा, दिनेश कार्तिक, आंद्रे रसेल, कार्लोस ब्रैथवेट, पीयूष चावला, कुलदीप यादव, पृथ्वीराज, प्रसीद्ध कृष्णा।

राजस्थान: अजिंक्य रहाणे, संजू सैमसन, स्टीव स्मिथ, बेन स्टोक्स, रियान पराग, स्टुअर्ट बिन्नी, श्रेयस गोपाल, जोफ्रा आर्चर, जयदेव उनादकट, ओशाने थोमास, वरुण एरोन।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed