टोक्यो ओलंपिक: खेल मंत्री रिजिजू ने कहा, कोरोना महामारी के बावजूद भारत की तैयारी अच्छी
आगामी टोक्यो ओलंपिक के लिए बुधवार को भारतीय ओलंपिक संघ के साथ भारत की तैयारी पर एक समीक्षा बैठक की गई। इस बैठक की अध्यक्षता खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने की। इस दौरान खेल मंत्री ने कहा कि कोरोना महामारी के बावजूद भारत की तैयारी अच्छी है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि टोक्यो ओलंपिक में भारत से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है। गौरतलब है कि कोरोना के कारण जुलाई 2020 में होने वाले ओलंपिक को एक साल के लिए स्थगित कर दिया गया था।
India's Union Minister of Sports Kiren Rijiju chaired a review meeting with the Indian Olympic Association on India's preparation for the upcoming Tokyo Olympics. He said that India's preparation despite the #COVID19 pandemic is on course to give the best possible performance. pic.twitter.com/wgAvEw8BwZ
— ANI (@ANI) October 7, 2020विज्ञापन
टोक्यो ओलंपिक के खर्च में कटौती की समीक्षा होगी
बता दें कि अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) और स्थानीय आयोजक स्थगित किए गए टोक्यो ओलंपिक को 'सरल' बनाने और खर्चों में कटौती करने की कोशिश कर रहे हैं। आईओसी कार्यकारी बोर्ड द्वारा बुधवार को प्रस्तावित कटौती की समीक्षा करने की उम्मीद है, इनमें गैरजरूरी क्षेत्रों में लगभग 50 बदलाव शामिल हैं।
इसमें हालांकि एथलीटों और खेलों की संख्या को कम करने का प्रस्ताव नहीं है, जहां ओलंपिक और पैरालंपिक्स के सभी खेल स्पर्धाओं में लगभग 15,400 खिलाड़ी भाग लेंगे। उद्घाटन और समापन समारोह के अलावा 121 दिनों तक चलने वाले टॉर्च रिले कार्यक्रम से भी अधिक छेड़छाड़ की संभावना नहीं है, जिसे भारी-भरकम प्रायोजन मिला है।
जिन चीजों में कटौती की जा सकती है उसमें सजावट के सामान, हितधारकों के प्रतिनिधिमंडल, शटल बसें, आतिथ्य क्षेत्र, शुभंकर वेशभूषा का उत्पाद, टीमों का आधिकारिक स्वागत समारोह शामिल है।