फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Kiren Rijiju says India can match China and become weightlifting powerhouse

भारत बन सकता है वेटलिफ्टिंग का पावरहाउस : रिजिजू

Wed, 17 Jul 2019 08:18 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Wed, 17 Jul 2019 08:18 AM IST
विज्ञापन
Kiren Rijiju says India can match China and become weightlifting powerhouse
Kiren Rijiju - फोटो : social media

खेलमंत्री किरेन रिजिजू ने मंगलवार को कहा कि भारत में भारोत्तोलन खेल की पारंपरिक महाशक्तियों चीन और उत्तर कोरिया को कड़ी टक्कर देने की क्षमता है। भारत समोआ के आपिया में राष्ट्रमंडल चैंपियनशिप के युवा, जूनियर और सीनियर वर्ग में 35 पदक के साथ लौटा है और इस दौरान देश के खिलाड़ियों ने कई राष्ट्रीय, राष्ट्रमंडल, विश्व और एशियाई रिकॉर्ड तोड़े। खेल मंत्री ने यहां 37 सदस्यीय दल से मुलाकात की और उन्हें उनकी उपलब्धियों के लिए बधाई दी।

विज्ञापन


रिजिजू ने कहा, ‘टूर्नामेंटों में अच्छा प्रदर्शन अच्छा संकेत है। आने वाले समय में भारत भारोत्तोलन में महाशक्ति बन सकता है।’ उन्होंने कहा, ‘चीन और उत्तर कोरिया के साथ हमारा करीबी मुकाबला रहा। भारत में क्षमता है और मैं चाहता हूं कि हमें शीर्ष पर होना चाहिए और ओलंपिक में कई पदक जीतने चाहिए।’
विज्ञापन


भारत राष्ट्रमंडल टूर्नामेंटों में हमेशा से अच्छा प्रदर्शन करता आया है जबकि चीन, दक्षिण कोरिया और उत्तर कोरिया जैसे देशों का वैश्विक प्रतियोगिताओं में दबदबा रहता है। हालांकि हाल के नतीजे दर्शाते हैं कि पूर्व विश्व चैंपियन मीराबाई चानू और युवा ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता जेरेमी लालरिननुंगा की अगुआई में भारत ने क्रमश: सीनियर और जूनियर वर्ग में अच्छी प्रगति की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अप्रैल में एशियाई चैंपियनशिप में मीराबाई मामूली अंतर से पदक से चूक गई थी। मीराबाई ने कुल 199 किग्रा (86 और 113 किग्रा) वजन उठाया था लेकिन चीन की झेंग रोंग से पिछड़ गई थी। झेंग ने भी इतना ही वजन उठाया था लेकिन क्लीन एवं जर्क में अधिक भार उठाने के कारण चीन की खिलाड़ी को पदक मिला।

ओलंपिक पदक की दावेदारी में भी 
 रिजिजू ने कहा, ‘भारोत्तोलन में मुख्य चुनौती एशियाई देश पेश करते हैं। मुझे लगता है कि हम टोक्यो ओलंपिक में भारोत्तोलन में पदक जीतेंगे।’ रिजिजू ने कहा कि सरकार भारोत्तोलकों के प्रदर्शन में सुधार के तरीके ढूंढने को लेकर उत्सुक है जिसमें युवा और जूनियर वर्ग पर अधिक ध्यान दिया जाएगा।  उन्होंने कहा, ‘टीम ने राष्ट्रमंडल चैंपियनशिप में सीनियर और जूनियर वर्ग में काफी अच्छा प्रदर्शन किया। भारत अब राष्ट्रमंडल में नंबर एक टीम है।’ खेल मंत्री ने कहा, ‘इन खिलाड़ियों की मदद के लिए हम हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। युवाओं पर ध्यान दिया जाना चाहिए क्योंकि वे अगली पीढ़ी हैं और वे हमें आगे लेकर जाएंगे।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed