फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Kiren Rijiju says High hopes from shooting at Tokyo 2020 Olympics

टोक्यो ओलिंपिक में धमाल मचाएंगे भारतीय शूटर: खेल मंत्री रिजिजू 

Sat, 07 Sep 2019 10:11 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sat, 07 Sep 2019 10:11 AM IST
विज्ञापन
Kiren Rijiju says High hopes from shooting at Tokyo 2020 Olympics
किरण रिजिजू - फोटो : सोशल मीडिया

खेल मंत्री किरण रिजिजू ने हाल ही में खत्म हुए विश्व कप में भारतीय निशानेबाजों के शानदार प्रदर्शन की तारीफ की और उम्मीद जताई कि अगले साल टोक्यो ओलंपिक में यह फॉर्म बरकरार रहेगा। भारतीय निशानेबाजी टीम ने रियो डी जनेरो में आईएसएसएफ विश्व कप में पांच स्वर्ण समेत 9 पदक जीते। रिजिजू ने टीम से मुलाकात के बाद कहा, 'हमारी निशानेबाजी टीम का प्रदर्शन शानदार रहा और मैं पूरी टीम को इसके लिए बधाई देता हूं।'

विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'हम टोक्यो ओलंपिक में निशानेबाजी में सबसे ज्यादा खिलाड़ियों को भेजने का रिकॉर्ड बनाने जा रहे हैं। हम 9 कोटा स्थान हासिल कर चुके हैं और मुझे बताया गया है कि 12 कोटा स्थानों की संभावना है।' उन्होंने कहा, 'अब हम दुनिया में सर्वश्रेष्ठ है और मैं उम्मीद करता हूं कि यह ओलिंपिक में भी नजर आएगा। हमें ओलिंपिक में भी अच्छे पदक जीतने हैं। हमें निशानेबाजी से काफी उम्मीदें हैं।'
विज्ञापन


राष्ट्रमंडल से बाहर किए जाने पर निराश
खेल मंत्रालय ने हाल ही में ब्रिटेन के खेलमंत्री को पत्र लिखकर बर्मिंगम राष्ट्रमंडल खेलों में निशानेबाजी को फिर शामिल करने की अपील की। इस मसले पर पूछने पर रिजिजू ने कहा, 'भारत राष्ट्रमंडल खेल महासंघ के सबसे अहम देशों में से है और 2022 खेलों से निशानेबाजी को बाहर किए जाने से हम सभी निराश हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'राष्ट्रमंडल खेलों की कार्यकारी आयोजन समिति ने यह फैसला लिया जिसमें कोई भारतीय नहीं है। लिहाजा ऐसा कोई फैसला लेना सही नहीं है जो भारत के हित में नहीं है, क्योंकि सभी को पता है कि निशानेबाजी में भारत कितनी बड़ी ताकत है।'

क्या हो सकता है अब?

रिजिजू ने कहा, 'हम राजनयिक जरिए से यह मसला उठाएंगे लेकिन चूंकि यह खेल का मामला है तो हम चाहेंगे कि राष्ट्रमंडल खेल कार्यकारी समिति हमारा पक्ष सुने वरना हमें विरोध दर्ज करना होगा। आईओए इस बारे में मुझसे फिर मिलेगा।' 

वाडा द्वारा एनडीटीएल की मान्यता छह महीने के लिए निलंबित किए जाने के बारे में उन्होंने कहा, 'वाडा का यह फैसला सही नहीं था। एनडीटीएल का चेयरमैन होने के नाते यह मेरी जिम्मेदारी है। मुझे बताया गया था कि कुछ मसले हैं लेकिन सुलझ गए हैं। जब मसले हल हो गए तो हमें निलंबित कर दिया गया। हम इसके खिलाफ अपील करेंगे।' उन्होंने कर्णी सिंह निशानेबाजी रेंज पर सुविधाएं बेहतर करने और निशानेबाजों की हरसंभव मदद करने का वादा भी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed