फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Kiren Rijiju said Need to finish in top 10 by 2028 Olympics else I will be fail as Sports Minister

रिजिजू ने कहा, 2028 ओलंपिक तक टॉप 10 में रहना जरूरी वरना मैं असफल खेलमंत्री

Thu, 10 Oct 2019 06:46 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rohit Ojha Updated Thu, 10 Oct 2019 06:46 PM IST
विज्ञापन
Kiren Rijiju said Need to finish in top 10 by 2028 Olympics else I will be fail as Sports Minister
किरण रिजिजू - फोटो : Twitter

किरेन रिजिजू ने गुरूवार को कहा कि भारत अगर 2028 ओलंपिक में पदक तालिका में शीर्ष दस में नहीं आता तो वह खेलमंत्री के रूप में नाकाम रहेंगे । रिजिजू ने कहा कि भारत कुछ साल में दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा और खेलों में भी वह पीछे नहीं रह सकता । उन्होंने कहा कि, हमारा देश 2022 या 2024 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा । हम अगले चार पांच साल में कई क्षेत्रों में शीर्ष तीन में रहेंगे । ओलंपिक में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाने का कोई कारण नहीं है ।

विज्ञापन


उन्होंने टोक्यो ओलंपिक 2020 में इंडिया हाउस के लोगो के अनावरण के मौके पर कहा कि 2020 ओलंपिक करीब है, लेकिन 2024 या 2028 तक भारत पदक तालिका में शीर्ष 10 में पहुंच जाएगा । भारत अगर ऐसा नहीं कर सका तो मेरे खेलमंत्री रहने का कोई फायदा नहीं । खेलमंत्री ने आईओए से यह सुनिश्चित करने को कहा कि राष्ट्रीय खेल महासंघों में प्रशासन का स्तर आला रहे ।
विज्ञापन


 उन्होंने यह भी ताकीद की कि किसी अधिकारी या कोच के कारण किसी खिलाड़ी का कैरियर बर्बाद नहीं होना चाहिए । उन्होंने कहा कि खेल प्रबंधन में अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी । हमें निकट भविष्य में खेल की महाशक्ति बनना है तो यह बहुत जरूरी है । आईओए और एनएसएफ को प्रशासन का स्तर ऊंचा रखना होगा । मैं आईओए की कार्यप्रणाली से खुश हूं । 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यदि किसी खिलाड़ी का कैरियर प्रबंधन में किसी व्यक्ति के अहंकार के कारण बर्बाद होता है, तो सरकार इसे बर्दाश्त नहीं करेगी । हमारा रवैया खिलाड़ी और खेल प्रधान है । रीजीजू ने कहा कि भारत 2028 ओलंपिक में कबड्डी को शामिल कराने की कोशिश करेगा ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed