फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Kiren Rijiju felicitates World Para Athletics Championships medal winners with cash awards 

खेल मंत्री रिजिजू ने विश्व पैरा चैम्पियनशिप के पदक विजेताओं को नकद राशि से किया सम्मानित

Tue, 19 Nov 2019 07:56 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Tue, 19 Nov 2019 07:56 AM IST
विज्ञापन
Kiren Rijiju felicitates World Para Athletics Championships medal winners with cash awards 
खेल मंत्री किरण रिजिजू - फोटो : सोशल मीडिया

खेल मंत्री किरण रिजिजू ने विश्व पैरा एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में पदक जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों को सोमवार को नकद राशि से सम्मानित किया। दुबई में हुए इन खेलों में भारतीय खिलाड़ियों ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। 

विज्ञापन


चैंपियनशिप में भारतीय खिलाड़ियों ने दो स्वर्ण, दो रजत और पांच कांस्य पदक सहित कुल नौ पदक जीते। भारतीय खिलाड़ियों ने इसके साथ ही टोक्यो 2020 पैरालंपिक खेलों के लिए 13 कोटे भी हासिल किये। पैरालंपिक के लिए भारत अब तक 23 कोटा हासिल कर चुका है। 
विज्ञापन


भाला फेंक के एफ64 और एफ46 प्रतियोगिता के स्वर्ण पदक विजेताओं संदीप चौधरी और सुंदर सिंह को 20-20 लाख रुपये इनाम के तौर पर दिये गएये। इस दौरान संदीप चौधरी एफ 44 भाला फेंक स्पर्धा में 66.18 मीटर की दूरी के साथ विश्व रिकॉर्ड बनाते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

सुंदर सिंह ने कंधे की चोट के बावजूद पुरुषों की एफ46 भाला फेंक स्पर्धा में अपने खिताब का सफलतापूर्वक बचाव किया। भाला फेंक (एफ 44) में ही रजत पदक जीतने वाले सुमित अंतिल को 14 लाख रुपये का पुरस्कार मिला। ऊंची कूद के टी63 स्पर्धा में रजत जीतने वाले शरद कुमार को भी यही पुरस्कार राशि दी गई। 

पांच कांस्य पदक विजेताओं को आठ-आठ लाख रुपये का पुरस्कार दिया गया। इसमें विनय कुमार लाल (पुरुषों की 400 मीटर, टी44), योगेश कथुनिया (पुरुष चक्का फेंक, एफ56), मरियप्पन थंगावेलु (पुरुषों की ऊंची कूद, टी63), निषाद कुमार (पुरुषों की ऊंची कूद, टी47) और अजीत सिंह (पुरुषों की भाला एफ 46) शामिल हैं। 

इस मौके पर रिजिजू ने कहा, 'मैं देश, मंत्रालय और सरकार की ओर से इस प्रदर्शन के लिए खिलाड़ियों को सलाम करता हूं। हमने यह सुनिश्चित किया है कि आपको सही समय पर वित्तीय सहायता मिल सके। मुझे उम्मीद है कि आप भविष्य में भी देश के लिए पदक जीतते रहेंगे। हम आपकी प्रशिक्षण सुविधा को सुधारने की कोशिश पर ध्यान दे रहे हैं और आपको हर संभव मदद करेंगे।'

ओलिंपिक के लिए हिंदी चैनल पर रिजिजू और बत्रा बोले- शानदार पहल
खेल मंत्री किरण रिजिजू और भारतीय ओलिंपिक संघ के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा ने ओलिंपिक चैनल के हिंदी सेवा शुरू करने को 'शानदार पहल' करार दिया। अंतरराष्ट्रीय ओलिंपिक समिति (आईओसी) के ओलिंपिक चैनल हिन्दी चैनल की शुरुआत 13 नवंबर को हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed