फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   khelo india youth games: hariyana girls well play in wrestling, and won gold medals

खेलो इंडिया यूथ गेम्स: कुश्ती में हरियाणा की लड़कियों का दबदबा

Fri, 11 Jan 2019 04:48 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Fri, 11 Jan 2019 04:48 AM IST
विज्ञापन
khelo india youth games: hariyana girls well play in wrestling, and won gold medals
khelo india

खेलो इंडिया यूथ गेम्स की कुश्ती स्पर्धा (अंडर-17) में लड़कियों के वर्ग में हरियाणा ने सात स्वर्ण पदक जीतकर अपना दबदबा बनाया। इसके अलावा एक रजत और पांच कांस्य भी हरियाणावी पहलवानों ने जीते। लड़कों अंडर-21 वर्ग में भी दो पीले तमगे हरियाणा ने जीते। अंतिम (49 किग्रा), निशू (53 किग्रा), प्रियंका (61 किग्रा), रितिका (65 किग्रा), प्रिया (69 किग्रा), हनी कुमारी(46 किग्रा), मंजू (57 क्रिगा) अपने-अपने वर्ग में चैंपियन बनीं।

विज्ञापन


जेवलिन थ्रो में पंजाब के राणा बने चैंपियन 
एथलेटिक्स में लड़कों के अंडर-17 वर्ग के जवेलिन थ्रो में पंजाब के कुंवर अजय राणा ने उत्तर प्रदेश के सूरज कुमार और बिहार के सुदमा को मात देकर चैंपियन बने। लड़कियों में अंडर-21 वर्ग का डिस्कस थ्रो खिताब तमिलनाडु की करुनिया ने जीता।  
विज्ञापन


तैराकी में दिल्ली का जलवा 
तैराकी में दिल्ली के खिलाड़ियों ने स्वर्णिम चमक बिखेरी। दिल्ली के तैराकों ने चार स्वर्ण, दो रजत और पांच कांस्य सहित कुल 11 पदक जीते। गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में भाग लेने वाले कर्नाटक के श्रीहरि नटराज ने 200 मीटर फ्री स्टाइल में 53.22 सेकंड के साथ खिताब जीता। लड़कियों के अंडर-17 वर्ग की 800 मीटर फ्री स्टाइल में दिल्ली प्राची टोक्स (9.5 मिनट) चैंपियन बनीं। शिवांगी शर्मा (200 मी फ्री स्टाइल), स्वदेश मंडल (100 मी ब्रेकस्ट्रोक) और आयर्न वरनेकर (50मी बटरफ्लाई) ने दिल्ली के लिए पीले तमगे जीते। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed