फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Khelo India Youth Games 2022 Punjab won the hockey title by defeating UP Rushil Khosla reached the final of tennis

Khelo India Youth Games: पंजाब ने यूपी को हराकर जीता हॉकी का खिताब, रुशिल खोसला टेनिस के फाइनल में पहुंचे

Fri, 10 Jun 2022 10:08 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला Published by: रोहित राज Updated Fri, 10 Jun 2022 10:08 PM IST
सार

पंजाब ने भरत ठाकुर केगोल की बदौलत चौथे ही मिनट में बढ़त बना ली, लेकिन यूपी के कप्तान शारदानंद तिवारी ने 11वें मिनट में गोल कर टीम को बराबरी पर ला दिया। इसके बाद भरत ठाकुर और राजिंदर सिंह के गोल की बदौलत पंजाब ने 3-1 से जीत हासिल की।

विज्ञापन
Khelo India Youth Games 2022 Punjab won the hockey title by defeating UP  Rushil Khosla reached the final of tennis
रुशिल खोसला - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंजाब के लड़कों ने जूनियर राष्ट्रीय हॉकी चैंपियन उत्तर प्रदेश को 3-1 से हराकर खेलो इंडिया यूथ गेम्स में स्वर्ण पदक जीत लिया। वहीं हरियाणा ने ओडिशा को 4-1 से हराकर महिला वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। इन खेलों में हरियाणा का दबदबा जारी है। उसने शुक्रवार को अपने पदकों की संख्या 36 स्वर्ण पदक के साथ 100 के पार पहुंचा दी। यूपी के रुशिल खोसला ने टेनिस के एकल वर्ग में फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन


पंजाब की जीत में भरत ने किए दो गोल
पंजाब ने भरत ठाकुर केगोल की बदौलत चौथे ही मिनट में बढ़त बना ली, लेकिन यूपी के कप्तान शारदानंद तिवारी ने 11वें मिनट में गोल कर टीम को बराबरी पर ला दिया। इसके बाद भरत ठाकुर और राजिंदर सिंह के गोल की बदौलत पंजाब ने 3-1 से जीत हासिल की। यूपी को पूरे मैच में 10 पेनाल्टी कार्नर मिले, लेकिन वह सिर्फ एक को गोल में बदल पाई। वहीं हरियाणा ने कप्तान सोनम के दो और कनिका सिवाच, गुरमेल कौर के गोल की बदौलत ओडिशा पर 4-1 से जीत हासिल की। झारखंड ने यूपी को भी इसी अंतर से हराकर कांस्य जीता। 
विज्ञापन


जूडो में दिल्ली ने जीते तीन स्वर्ण
टेनिस के पहले सेमीफाइनल में रुशिल खोसला ने मध्य प्रदेश के दक्ष प्रसाद को 6-2, 6-2 से हराया। उनका फाइनल में गुजरात के ध्रुव हीरपारा से मुकाबला होगा। उन्होंने हरियाणा के पर्व नागे को 6-3, 6-4 से हराया। जूडो में दिल्ली ने तीन स्वर्ण पदक जीते। 50 भार वर्ग में अनुराग सागर ने गुजरात को प्रकाश को हराया। 60 भार वर्ग में अनुराग मजगुल ने उत्तराखंड के सिद्धार्थ रावत को हराकर स्वर्ण जीता। लड़कियों के 44 भार में जाह्नवी यादव ने हरियाणा की सिमरन को हराकर स्वर्ण जीता। पुरुषों के 55 भार में हरियाणा अनिल ने चंडीगढ़ के हिमांशु को हराकर विजेता बने।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed