फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Khelo India University Games: Shooter Aishwarya Pratap Singh will play in 50m three position, 26 records in weightlifting

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स: शूटर ऐश्वर्य प्रताप सिंह 50 मीटर थ्री पोजीशन में खेलेंगे, भारोत्तोलन में 26 कीर्तिमान बने

Fri, 29 Apr 2022 05:54 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 29 Apr 2022 05:54 PM IST
सार

प्लस 87 किलो भार में एन मारिया ने क्लीन एंड जर्क में 129 किलो वजन उठाकर मनप्रीत कौर की ओर से स्थापित कर 128 किलो के राष्ट्रीय कीर्तिमान को भंग किया। मारिया ने हाल ही में भुवनेश्वर में संपन्न हुई राष्ट्रीय चैंपियनशिप मे कुल 231 किलो वजन के साथ राष्ट्रीय कीर्तिमान बनाया था।

विज्ञापन
Khelo India University Games: Shooter Aishwarya Pratap Singh will play in 50m three position, 26 records in weightlifting
ऐश्वर्य प्रताप सिंह - फोटो : ट्विटर

विस्तार

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में भारोत्तोलकों ने एक राष्ट्रीय के साथ 26 खेल कीर्तिमान स्थापित किए हैं। सात भार वर्गों में खेलों के नए कीर्तिमान बनाए गए। महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी, रोहतक की कोमल कोहड़ ने 45 किलो में तीन खेल कीर्तिमान बनाए और स्वर्ण पदक जीता। वहीं टोक्यो ओलंपिक में खेलने वाले शूटर 50 मीटर थ्री पोजीशन में इन खेलों में खेलेंगे।
विज्ञापन

 
मारिया वजन कम करने आई थीं बन गईं भारोत्तोलक
प्लस 87 किलो भार में एन मारिया ने क्लीन एंड जर्क में 129 किलो वजन उठाकर मनप्रीत कौर की ओर से स्थापित कर 128 किलो के राष्ट्रीय कीर्तिमान को भंग किया। मारिया ने हाल ही में भुवनेश्वर में संपन्न हुई राष्ट्रीय चैंपियनशिप मे कुल 231 किलो वजन के साथ राष्ट्रीय कीर्तिमान बनाया था। यहां उन्होंने कुल 230 किलो वजन उठाया। पॉवरलिफ्टिंग से अपना कॅरिअर शुरु करने वाली मारिया ने अपनी भारोत्तोलक मां के कहने पर वजन कम करने के लिए भारोत्तोलन अपनाया, लेकिन उन्हें जल्द ही यह खेल अच्छा लगने लगा। 
विज्ञापन


अपना अनुभव युवाओं से बांटेंगे ऐश्वर्य
दिल्ली विश्व कप में स्वर्ण जीतने वाले ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर जीएनडीयू, अमृतसर से इन खेलों में भाग लेंगे। उनका कहना है कि जिस तरह का यहां माहौल और शूटिंग का स्तर है, उससे यह कहीं से भी अंतरराष्ट्रीय स्तर के कंपटीशन से कम नहीं है। उन्होंने कहा कि जैसा कि खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने अपने भाषण में कहा था कि अनुभवी खिलाड़ी यहां अपना अनुभव युवाओं से बांटे, इसके लिए वह तैयार हैं। वह अपना अनुभव युवाओं से सांझा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed