फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Khelo India University Games, second season to be held in Karnataka said Sports minister kiren rijiju

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स को लेकर बड़ा एलान, कर्नाटक में होगा दूसरे सीजन का आयोजन

Mon, 22 Feb 2021 08:07 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 22 Feb 2021 08:07 AM IST
विज्ञापन
Khelo India University Games, second season to be held in Karnataka said Sports minister kiren rijiju
खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स - फोटो : twitter@kheloindia

राष्ट्रीय स्तर पर होने वाले खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के दूसरे सीजन को लेकर रविवार को बड़ा एलान हुआ। खेल मंत्री किरेन रिजिजू और कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने बताया कि इस बार इन खेलों का आयोजन कर्नाटक में होगा।

विज्ञापन


मंत्री ने बताया कि खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के दूसरे सीजन का आयोजन बंगलूरू के जैन यूनिवर्सिटी समेत कई अन्य स्थानों पर होगा। इनका आयोजन एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज के सहयोग से होगा। 
विज्ञापन

 


बता दें कि खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स भारत में राष्ट्रीय स्तर पर होने वाले सबसे बड़े यूनिवर्सिटी गेम्स हैं। इसमें अलग-अलग खेलों से प्रतिभाओं का चयन किया जाता है और उन्हें राष्ट्रिय-अंतरराष्ट्रीय पर खेलना का मौका मिलता है। 

इस टूर्नामेंट के पहले सीजन का आयोजन फरवरी 2020 में ओडिशा के भुवनेश्वर में किया गया था। उस वक्त इसमें देश भर के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों से अंडर-25 ग्रुप में  3182 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। 

इस साल इसमें योगासन और मलखंभ को शामिल किया गया है जिससे उम्मीद है कि इस बार खिलाड़ियों की संख्या बढ़कर 4000 के पार चली जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed