फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   khelo india khelo players over age issue

एथलीटों की अधिक उम्र को लेकर आई शिकायतें, खेल मंत्रालय ने लिया बड़ा फैसला

Sat, 10 Feb 2018 12:56 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 10 Feb 2018 12:56 PM IST
विज्ञापन
khelo india khelo players over age issue
khelo india khelo

खेलो इंडिया 2018 में खिलाड़ियों की अधिक उम्र को लेकर खेल संघों के पास कई शिकायतें आ रही हैं। खासतौर पर एथलेटिक्स, कुश्ती, बॉक्सिंग, जूडो और वॉलीबाल में खिलाड़ियों के उम्र से अधिक होने के बावजूद खेलने के मामले सामने आए हैं। इसे ध्यान में रखते हुए खेल मंत्रालय ने फैसला लिया है कि जितने भी खेलो इंडिया स्कूल खेलों के पदक विजेता हैं, उनका वैज्ञानिक तरीके से टेस्ट कराया जाएगा।

विज्ञापन


मंत्रालय के एक वरिष्ठ पदाधिकारी का कहना है कि अगर कुल पदक विजेताओं में से 15 से 20 प्रतिशत खिलाड़ी ओवर एज निकलते भी हैं, तो बाकी के 80 प्रतिशत खिलाड़ियों पर तो कम से कम फोकस किया जा सकता है। सूत्र बताते हैं कि कुश्ती और जूडो में अंडर-17 वर्ग की नेशनल ही नहीं कराई गई।
विज्ञापन


इन खेल संघों ने पुरानी नेशनल के आधार पर खिलाड़ियों का चयन कर उन्हें खेलों में हिस्सा लेने दिया है। इन खेलों में स्कूल प्रमाण पत्र के आधार पर आयु को देखा गया। खेल संघों के पास फर्जी प्रमाण पत्र बनाए जाने की भी शिकायतें आई हैं। कुश्ती के तीन पदक विजेताओं के तो अलग-अलग प्रमाण पत्र भी सामने आए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed