{"_id":"5a749a214f1c1ba2268b8009","slug":"khelo-india-games-will-highlight-the-young-players-talent-in-nations","type":"story","status":"publish","title_hn":"'खेलो इंडिया' ने खिलाड़ियों में लगाए उम्मीदों के पंख, झुग्गी से निकले निसार गोल्ड जीतकर जमैका रवाना","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
'खेलो इंडिया' ने खिलाड़ियों में लगाए उम्मीदों के पंख, झुग्गी से निकले निसार गोल्ड जीतकर जमैका रवाना
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 02 Feb 2018 10:34 PM IST
विज्ञापन
खेलो इंडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएम नरेंद्र मोदी और खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ की एक घोषणा ने खेलो इंडिया स्कूल गेम्स के पदक विजेताओं में उम्मीदों के पंख लगा दिए हैं। चाहें दिल्ली की झुग्गी से निकले उभरते स्प्रिंटर निसार अहमद हों या फिर अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ 1500 के बाद 800 मीटर में गोल्ड जीतने वाले देहरादून के अनु कुमार, दोनों के मुंह से यही निकला अगर पांच लाख रुपये प्रति माह की स्कॉलरशिप मिली तो वह करके दिखाएंगे जो देश में किसी ने नहीं किया।
विज्ञापन
निसार का कहना है कि वह यह धारणा तोड़ना चाहते हैं कि देश में 10 सेकेंड से नीचे के समय में 100 मीटर दौड़ नहीं लगाई जा सकती, वहीं अनु का कहना है कि वह एथलेटिक्स में देश को पहला ओलंपिक पदक दिलाना चाहते हैं। इन स्कूल खेलों के लिए जमैका में ट्रेनिंग का दौरा रद्द करने वाले निसार कल उसेन बोल्ट, असाफा पॉवेल के देश के लिए उड़ान भरेंगे। निसार को 20 मिनट के अंदर दो बार 100 मीटर में स्प्रिंट लगानी पड़ी।
विज्ञापन
पहली दौड़ फॉल्स स्टार्ट के चलते रोक दी गई, लेकिन निसार इतने आत्मकेंद्रित थे कि उन्हें रेस रुकने की सीटी सुनाई ही नहीं पड़ी और 10.77 सेकेंड में उन्होंने रेस पूरी कर ली। निसार की रिकवरी के लिए 20 मिनट बाद फिर रेस शुरू हुई जहां उन्होंने 10.76 सेकेंड का समय लेकर गोल्ड जीता। महाराणा प्रताप कालेज देहरादून के अनु कुमार ने 800 मीटर में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 1.52.08 का समय निकाल गोल्ड जीता। यूपी के वसीम तोमर 1.55.78 सेकेंड के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
पूजा ने शॉटपुट के बाद 41.01 मीटर की दूरी के साथ डिस्कस थ्रो में भी गोल्ड जीता। यूपी की नितिका वर्मा तीसरेस्थान पर रहीं। हरियाणा की रूबीना यादव ने 1.76 मीटर की कुदान के साथ ऊंची कूद का गोल्ड जीता। हिमाचल प्रदेश की सीमा ने 3000 मीटर में 10.15.15 मिनट के साथ गोल्ड जीता। यूपी की अंतिमा पाल और काजल शर्मा दूसरे व तीसरे स्थान पर रहीं। वहीं, क्वालीफाइंग राउंड में 412.6 के स्कोर के साथ छठे स्ठान पर रहने वाली चंडीगढ़ की जीना ने 10 मीटर एयरफाइफल के फाइनल में बेहतरीन शूटिंग करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया।