फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Khelo India: Basketball-women's football matches begin in Khelo India University Games, Guwahati to host

Khelo India: खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में बॉस्केटबॉल- महिला फुटबॉल के मुकाबले शुरू, गुवाहाटी को मेजबानी

Mon, 19 Feb 2024 12:40 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 19 Feb 2024 12:40 PM IST
सार

गुवाहाटी में 16 स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी। इनमें एथलेटिक्स, रग्बी, बॉस्केटबॉल, वॉलीबॉल, तैराकी, बैडमिंटन, हॉकी, तलवारबाजी, कबड्डी, महिला फुटबाल, टेनिस, मल्लखंभ, जूडो और टेबल टेनिस शामिल हैं।

विज्ञापन
Khelo India: Basketball-women's football matches begin in Khelo India University Games, Guwahati to host
खेलो इंडिया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स (केआईयूजी) के मुकाबले यहां शुरू हो गए। कबड्डी के मुकाबले शनिवार से शुरू हो गए थे। बॉस्केटबॉल, मल्लखंभ और महिला फुटबॉल के मुकाबले रविवार को गुवाहाटी के विभिन्न स्थलों पर आयोजित किए गए। योगासन स्पर्धा त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में हुए। सोमवार को प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन किया जाएगा।
विज्ञापन


केंद्रीय खेल एवं युवा कल्याण मामलों के मंत्री अनुराग ठाकुर और मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा समारोह में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाग लेने वाले खिलाड़ियों के लिए वीडियो संदेश देंगे। गुवाहाटी और अगरतला के अलावा उत्तर पूर्व के पांच अन्य शहर चौथे संस्करण के खेलों की मेजबानी करेंगे।
विज्ञापन


इन खेलों में 200 यूनिवर्सिटीज के 4500 से ज्यादा खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। खेलों का समापन 29 फरवरी को होगा। खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स केंद्र की खेलो इंडिया पहल का हिस्सा है जिससे ग्रासरूट स्तर पर खेलो को बढ़ावा दिया जा रहा है ताकि देश भर से खेल प्रतिभाओं की तलाश की जा सके। प्रतियोगिता में 20 स्पर्धाओं में 262 स्वर्ण सहित 560 पदक वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुवाहाटी करेगा 16 खेलों की मेजबानी
गुवाहाटी में 16 स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी। इनमें एथलेटिक्स, रग्बी, बॉस्केटबॉल, वॉलीबॉल, तैराकी, बैडमिंटन, हॉकी, तलवारबाजी, कबड्डी, महिला फुटबाल, टेनिस, मल्लखंभ, जूडो और टेबल टेनिस शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed