{"_id":"676a2743df4be571120fddc9","slug":"khel-ratna-awards-manu-bhaker-name-not-in-recommendation-for-khel-ratna-ministry-said-that-list-is-not-final-2024-12-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Khel Ratna Awards: खेलरत्न की अनुशंसा में मनु भाकर का नाम नहीं, मंत्रालय ने कहा कि सूची अभी फाइनल नहीं","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
Khel Ratna Awards: खेलरत्न की अनुशंसा में मनु भाकर का नाम नहीं, मंत्रालय ने कहा कि सूची अभी फाइनल नहीं
Tue, 24 Dec 2024 08:45 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 24 Dec 2024 08:45 AM IST
सार
मनु के परिवार ने कहा कि उन्होंने पुरस्कार के लिए आवेदन भरा था। मंत्रालय के एक सूत्र ने कहा, 'अभी अंतिम सूची तय नहीं हुई है।'
विज्ञापन
मनु भाकर
- फोटो : PTI
विस्तार
दो ओलंपिक पदक जीतने वाली मनु भाकर की इस साल ध्यानचंद खेलरत्न पुरस्कार के लिए उपेक्षा किये जाने की खबरों के बीच खेल मंत्रालय के एक शीर्ष सूत्र ने कहा है कि अभी नाम तय नहीं हुए हैं और एक सप्ताह में पुरस्कारों का खुलासा होने पर उसका नाम सूची में होगा। अगस्त में पेरिस ओलंपिक में मनु एक ही खेलों में दो पदक जीतने वाली आजाद भारत की पहली खिलाड़ी बन गई जब उन्होंने 10 मीटर एयर पिस्टल व्यक्तिगत और मिश्रित टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन
मनु भाकर
- फोटो : PTI
मनु के परिवार ने कहा कि उन्होंने पुरस्कार के लिए आवेदन भरा था। मंत्रालय के एक सूत्र ने कहा, 'अभी अंतिम सूची तय नहीं हुई है। खेलमंत्री मनसुख मांडविया एक या दो दिन में अनुशंसा पर फैसला लेंगे और अंतिम सूची में मनु का नाम होने की पूरी संभावना है।' उच्चतम न्यायालय के सेवानिवृत जज वी रामासुब्रमम की अध्यक्षता वाली 12 सदस्यीय पुरस्कार समिति में भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान रानी रामपाल समेत पूर्व खिलाड़ी भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
मनु भाकर
- फोटो : पीटीआई
मंत्रालय के नियमों के तहत खिलाड़ियों को अपना नामांकन खुद भरने की भी अनुमति है। चयन समिति उन नामों पर भी विचार कर सकती है जिन्होंने आवेदन नहीं किया है। मंत्रालय ने दावा किया कि मनु ने आवेदन नहीं किया है, लेकिन उनके पिता रामकिशन भाकर ने कहा कि उसने आवेदन किया है। उन्होंने कहा, 'भारत में ओलंपिक खेलों की कोई अहमियत नहीं है क्योंकि दो ओलंपिक पदक जीतने के बावजूद मनु की खेलरत्न पुरस्कार के लिये उपेक्षा की गई । देश के लिये खेलने और पदक जीतने का क्या फायदा जब सम्मान के लिये हाथ फैलाने पड़ें । वह पिछले दो तीन साल से लगातार सारे पुरस्कारों के लिये आवेदन कर रही है और मैं इसका गवाह हूं । इसमें खेलरत्न, पद्मभी और पद्मभूषण सम्मान शामिल है।'
मनु भाकर
- फोटो : Twitter
समझा जाता है कि समिति ने पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह और पैरालम्पिक में ऊंची कूद टी64 वर्ग में स्वर्ण पदक जीतने वाले पैरा एथलीट प्रवीण कुमार के नामों की सिफारिश खेलरत्न के लिए की है। इनके अलावा 30 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार देने की भी सिफारिश की गई है।