फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Khalin Joshi wins Panasonic Open India for his first Asian Tour title 

भारतीय गोल्फर खालिन जोशी ने जीती पैनासोनिक ओपन गोल्फ ट्रॉफी

Sun, 28 Oct 2018 10:00 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 28 Oct 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
Khalin Joshi wins Panasonic Open India for his first Asian Tour title 
खालिन जोशी

भारतीय गोल्फर खालिन जोशी ने रविवार को दिल्ली गोल्फ क्लब में पैनासोनिक ओपन की ट्रॉफी जीत ली। जोशी का यह पहला एशियन टूर खिताब है। तीन दौर के बाद शीर्ष पर रहे जोशी ने अंतिम दौर में चार अंडर-68 का कार्ड खेलकर अपनी बढ़त कायम रखी। उनका कुल स्कोर 17 अंडर 271 रहा।

विज्ञापन


बांग्लादेश के सिद्दिकुर रहमान भारतीय खिलाड़ी से एक शॉट पीछे दूसरे स्थान पर रहे। भारत के लिए अजितेश संधू थाईलैंड के सुरादित के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। अन्य भारतीयों में अमन राज (275) पांचवें और युवा क्षितिज नवीद कौल (276) छठे स्थान पर रहे।
विज्ञापन


जोशी पिछले आठ संस्करणों में यह ट्रॉफी जीतने वाले सातवें भारतीय खिलाड़ी हैं। बंगलूरू के 26 वर्षीय जोशी अब शिव कपूर (2017), मुकेश कुमार (2016), चिराग कुमार (2015), एसएसपी चौरसिया (2014), दिग्विजय सिंह (2012) और अनिर्बान लाहिड़ी (2011) के क्लब में शामिल हो गए हैं। () () जोशी ने कहा कि इस खुशी को बयां करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं है। मैं राहत महसूस कर रहा हूं। मैं बहुत खुश हूं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed