फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   karnataka constitutes high-level committee to identify 75 sportspersons for Paris Olympics

कर्नाटक: सरकार को 75 खिलाड़ियों की तलाश, पेरिस ओलंपिक के लिए तैयारी अभी से शुरू, गठित की उच्चस्तरीय समिति

Fri, 20 Aug 2021 09:57 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 20 Aug 2021 09:57 PM IST
सार

कर्नाटक सरकार ने राज्य से पेरिस ओलंपिक के लिए राज्य से 75 खिलाड़ियों की पहचान करने के लिए कहा है। इन खिलाड़ियों की पहचान के लिए सरकार ने एक उच्चस्तरीय समिति गठित की है।

विज्ञापन
karnataka constitutes high-level committee to identify 75 sportspersons for Paris Olympics
कर्नाटक ने अभी से शुरू की पेरिस ओलंपिक की तैयारी - फोटो : social media

विस्तार

टोक्यो ओलंपिक को समाप्त हुए बस कुछ ही दिन गुजरा है, इधर कर्नाटक ने पेरिस ओलंपिक के तैयारी शुरू कर दी है। जी हां, कर्नाटक सरकार ने राज्य से खेलों के लिए राज्य से 75 खिलाड़ियों की पहचान करने के लिए कहा है। सरकार ने इन खिलाड़ियों की पहचान के लिए एक उच्चस्तरीय समिति गठित की है। इस समिति में पूर्व हॉकी खिलाड़ी वी आर रघुनाथ, तैराकी कोच निहार अमीन और बैडमिंटन खिलाड़ी अनूप श्रीधर भी शामिल हैं। बता दें कि श्रीधर और रघुनाथ अर्जुन पुरस्कार विजेता जबकि अमीन द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता हैं। आदेश के मुताबिक, पेरिस ओलंपिक के लिए जिन 75 खिलाड़ियों को चुना जाएगा, प्रत्येक को अभ्यास, आहार, खेल किट और अन्य सामग्री के लिए पांच-पांच लाख रुपये दिए जाएंगे। आठ सदस्यीय समिति के अध्यक्ष खेल एवं युवा कल्याण मंत्री के सी नारायण गौड़ा हैं। इसमें वरिष्ठ अधिकारी और कर्नाटक ओलंपिक संघ के प्रमुख भी शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed