फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Karnam Malleswari says Chanu achievement will give motivation to all players

कर्णम मल्लेश्वरी ने 'गोल्डन लेडी' चानू को दिया ऐसा मैसेज, हर खिलाड़ी में भर देगा जोश

Thu, 05 Apr 2018 01:47 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 05 Apr 2018 01:47 PM IST
विज्ञापन
Karnam Malleswari says Chanu achievement will give motivation to all players
कर्णम मल्लेश्वरी

कॉमनवेल्थ गेम्स के पहले ही दिन भारत ने स्वर्णिम सफलता हासिल कर ली है। भारत की महिला वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने वेटलिफ्टिंग की 48 किलोग्राम कैटेगरी में गोल्ड मेडल जीतकर विदेशी सरजमीं पर देश का सम्मान बढ़ाया है। चानू की इस उपलब्धि के बाद पूर्व भारतीय महिला वेटलिफ्टर कर्णम मल्लेश्वरी ने उनकी जमकर तारीफ की।

विज्ञापन


सिडनी ओलंपिक (2000) में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली कर्णम मल्लेश्वरी ने कहा, 'कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के लिए इससे अच्छी शुरुआत हो ही नहीं सकती। चानू की इस उपलब्धि से भारतीय एथलीटों को काफी प्रेरणा मिलेगी। महिला वेटलिफ्टिंग के पहले ही राउंड में चानू ने गोल्ड के संकेत दे दिए थे।'
विज्ञापन


आगे बोलते हुए मल्लेश्वरी ने कहा, 'चानू की इस स्वर्णिम सफलता के बाद न सिर्फ कॉमनवेल्थ बल्कि ओलंपिक में भी ज्यादा बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद कर सकते हैं।' बता दें कि कर्णम माल्लेश्वरी ने साल 2000 में हुए सिडनी ओलंपिक में वेटलिफ्टिंग की 69 किलोग्राम कैटेगरी में ब्रॉन्ज जीता था। वहीं मौजूदा कॉमनवेल्थ गेम्स में चानू से पहले गुरुराजा ने वेटलिफ्टिंग की 56 किलोग्राम मेंस कैटेगरी में सिल्वर मेडल जीता। इसके साथ ही भारत का कॉमनवेल्थ गेम्स में पदक का खाता खुला।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed