{"_id":"5d598b9f8ebc3e89c46dc270","slug":"junior-world-wrestling-championships-india-finish-with-three-medals","type":"story","status":"publish","title_hn":"जूनियर विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप में भारत को तीन पदक","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
जूनियर विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप में भारत को तीन पदक
Mon, 19 Aug 2019 09:14 AM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Mon, 19 Aug 2019 09:14 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहलवान सचिन राणा को जूनियर विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप की ग्रीको रोमन स्पर्धा के रेपेचेज दौर में रविवार को हार का सामना करना पड़ा जिससे प्रतियोगिता में भारत का सफर तीन पदक के साथ खत्म हुआ।
विज्ञापन
राणा के सामने 60 किग्रा वर्ग के रेपेचेज दौर में जार्जिया के डिएगो चख्वादजे की चुनौती थी। चख्वादजे ने भारतीय पहलवान को 5-1 से हराया।
ग्रीको रोमन में सिर्फ सजन भानवाल ही भारत के लिए पदक जीत पाए। उन्होंने शनिवार को तुर्की के अब्दुररहमान कालकन को 77 किग्रा भार वर्ग में तकनीकी दक्षता से हराया था।
विज्ञापन
इससे पहले फ्रीस्टाइल में दीपक पूनिया ने 86 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण और विकी ने 92 किग्रा में कांस्य पदक हासिल किया था। भारतीय महिला पहलवान पिछले तीन साल में पहली बार इस प्रतियोगिता में पदक जीतने में नाकाम रही।
विज्ञापन