फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Junior World Wrestling Championship: Silver for Sanju and Bhateri, Saneh endures painful end to campaign

विश्व जूनियर कुश्ती चैंपियनशिप: संजू और भटेरी की हुई 'चांदी', कांस्य पदक मैच में सनेह चोटिल    

Fri, 20 Aug 2021 09:29 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, उफा (रूस)
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, उफा (रूस) Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 20 Aug 2021 09:29 PM IST
सार

  • भारतीय महिलाओं ने टूर्नामेंट में तीन रजत सहित कुल पांच पदक जीते
  • पुरुषों की फ्रीस्टाइल में भारतीय पहलवानों ने एक रजत सहित कुल छह पदक जीते थे

विज्ञापन
Junior World Wrestling Championship: Silver for Sanju and Bhateri, Saneh endures painful end to campaign
भटेरी और संजू देवी - फोटो : social media

विस्तार

रूस के उफा में चल रही विश्व जूनियर चैंपियनशिप कुश्ती प्रतियोगिता में संजू (62 किग्रा) और भटेरी (65 किग्रा) ने रजत पदक जीते। फाइनल में इन दोनों पहलवानों को हार का सामना करना पड़ा। वहीं, कांस्य पदक मुकाबले में सनेह चोटिल हो गईं। महिलाओं की कुश्ती वर्ग में भारत ने तीन सिल्वर और दो ब्रॉन्ज मेडल जीते। भटेरी को मोल्दोवन के पहलवान इरीना रिंगासी के खिलाफ 2-12 से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद भटेरी को रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा। वहीं, संजू को रूस के पहलवान अलीना कसाबीवा के खिलाफ हार झेलनी पड़ी। रूसी पहलवान ने संजू को तकनीकी दक्षता के आधार पर हराया। वहीं, बिपाशा (76 किग्रा) ने गुरुवार को रजत जबकि सिमरन (50 किग्रा) और सितो (55 किग्रा) ने कांस्य पदक जीते थे। भारतीय महिलाओं ने टूर्नामेंट में तीन रजत और दो कांस्य से कुल पांच पदक जीते। वहीं, पुरुषों की फ्रीस्टाइल में भारतीय पहलवानों ने एक रजत और पांच कांस्य से कुल छह पदक जीते थे।

विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed