फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Junior Hockey World Cup: Russia out of Hockey Junior World Cup, decision taken against attack on Ukraine

Junior Hockey World Cup: रूस हॉकी जूनियर विश्व कप से बाहर, यूक्रेन पर हमले के खिलाफ लिया गया फैसला

Tue, 01 Mar 2022 11:36 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 01 Mar 2022 11:36 PM IST
सार

एफआईएच जूनियर महिला विश्व कप एक से 12 अप्रैल तक दक्षिण अफ्रीका के पोटचेफस्ट्रम में आयोजित किया जाएगा। 
 

विज्ञापन
Junior Hockey World Cup: Russia out of Hockey Junior World Cup, decision taken against attack on Ukraine
जूनियर हॉकी विश्व कप - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) ने भी वैश्विक खेल बिरादरी के साथ कदम से कदम मिलाते हुए मंगलवार को रूस को आगामी एफआईएच महिला जूनियर विश्व कप में हिस्सा लेने से रोकने का फैसला किया। 
विज्ञापन


रूस के यूक्रेन पर हमले की विश्व भर में कड़ी निंदा हो रही है और अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के आह्वान पर विश्व भर की खेल संस्थाएं उसका बहिष्कार कर रही हैं। 
विज्ञापन


एफआईएच जूनियर महिला विश्व कप एक से 12 अप्रैल तक दक्षिण अफ्रीका के पोटचेफस्ट्रम में आयोजित किया जाएगा। 

इससे पहले फीफा (FIFA) और यूएफा (UEFA) ने भी बड़ा एक्शन लिया है। फीफा ने रूस को 2022 वर्ल्ड कप से बाहर कर दिया है। यूएफा ने भी अगले आदेश तक रूस के फुटबॉल क्लबों पर प्रतिबंध लगा दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) ने मौजूदा हालात को देखते हुए रूस और बेलारूस के खिलाड़ियों की वैश्विक प्रतियोगिताओं में भागीदारी को लेकर बड़ा एलान किया। आईओसी कार्यकारी बोर्ड ने रूसी और बेलारूसी एथलीटों और अधिकारियों की भागीदारी को अनुमति नहीं देने की सिफारिश की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed