फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Junior Golfer Arjun Bhati Donates His Income And Trophy To 102 Needy People Amid Covid 19 In Country

कोरोनाः गोल्फर अर्जुन भाटी ने अपनी 102 ट्रॉफी और टूर्नामेंटों की कमाई मदद के लिए दी, पीएम बोले- बड़ा संबल

Wed, 08 Apr 2020 07:56 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Wed, 08 Apr 2020 07:56 AM IST
विज्ञापन
Junior Golfer Arjun Bhati Donates His Income And Trophy To 102 Needy People Amid Covid 19 In Country
अर्जुन भाटी - फोटो : सोशल मीडिया

कोरोना वायरस की महामारी से लड़ने के लिए खेल जगत के दिग्गज भी आगे आ रहे हैं और मदद कर रहे हैं। इसी कड़ी में युवा गोल्फ खिलाड़ी अर्जुन भाटी ने भी मदद के हाथ बढ़ाए हैं।

विज्ञापन


नोएडा के रहने वाले गोल्फर अर्जुन ने अपनी ट्रॉफी और कमाई 102 लोगों को दे दिया। अर्जुन ने ट्वीट किया कि जो देश-विदेश से जीतकर कमाई हुई 102 ट्रॉफी संकट के समय मैंने 102 लोगों को दे दी। उनसे आए हुए कुल 4,30,000 रुपये पीएम-केयर्स फंड में देश की मदद को दिए। यह सुनकर दादी रोईं, फिर बोलीं कि तुम सच में अर्जुन हो। आज देश के लोग बचने चाहिए, ट्रॉफी तो फिर आ जाएंगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
 

अर्जुन के ट्वीट को पीएम नरेंद्र मोदी ने इसे रिट्वीट करते हुए लिखा, 'देशवासियों की यही वो भावना है, जो कोरोना महामारी के समय सबसे बड़ा संबल है।'
 
इससे पहले अर्जुन की दादी ने भी अपनी एक साल की पेंशन दान करने का फैसला किया। अर्जुन ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी थी। करीब 150 गोल्फ टूर्नामेंट में खेल चुके 15 साल के अर्जुन ने पिछले साल कैलिफॉर्निया में जूनियर वर्ल्ड गोल्फ चैंपियनशिप जीती थी। इससे पहले वह साल 2016 में अंडर-12 और 2018 में अंडर-14 किड्स गोल्फ वर्ल्ड चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed