फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Joshana Again Joins The Top Ten Players In The World Due To The Retirement Of Ranim

रनीम के संन्यास से फिर विश्व की टॉप 10 खिलाड़ियों में शामिल हुईं जोशना

Wed, 08 Jul 2020 11:19 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Wed, 08 Jul 2020 11:19 PM IST
विज्ञापन
Joshana Again Joins The Top Ten Players In The World Due To The Retirement Of Ranim
जोशना चिनप्पा - फोटो : सोशल मीडिया

भारत की स्क्वाश स्टार जोशना चिनप्पा मिस्र की विश्व में नंबर एक रनीम इल वेलिली के अचानक संन्यास लेने से पीएसए विश्व रैंकिंग में फिर से शीर्ष दस में शामिल हो गई हैं। कोविड-19 महामारी के कारण मार्च से कोई मैच नहीं खेलने वाली जोशना दसवें नंबर पर पहुंच गई हैं। यह 33 वर्षीय खिलाड़ी इससे पहले 2016 में शीर्ष दस में शामिल हुई थी।

विज्ञापन


दीपिका पल्लिकल अन्य भारतीय महिला खिलाड़ी हैं, जिन्होंने यह उपलब्धि हासिल की है। रनीम के संन्यास के बाद मिस्र की नोरान गोहर विश्व में नंबर एक महिला स्क्वाश खिलाड़ी बन गई हैं। रनीम 19 महीने तक शीर्ष स्थान पर रही थीं। उन्होंने पिछले महीने संन्यास की घोषणा करके सभी को चौंका दिया था। पुरुष वर्ग में भारत के चोटी के खिलाड़ी सौरव घोषाल ताजा विश्व रैंकिंग में 13वें स्थान पर बने हुए हैं। कोरोना वायरस के कारण पीएसए टूर को अगस्त के मध्य तक निलंबित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed