फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   john cena shares the snap of amitabh bachchan and kapil dev on his instagram account

आखिर क्यों जॉन सीना ने महान बॉलीवुड एक्टर और स्टार क्रिकेटर की फोटो शेयर की

Fri, 15 Dec 2017 11:03 AM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला Updated Fri, 15 Dec 2017 11:03 AM IST
विज्ञापन
john cena shares the snap of amitabh bachchan and kapil dev on his instagram account
जॉन सीना - फोटो : Youtube

WWE के सुपरस्टार जॉन सीना का भारत के प्रति लगाव देखने को मिला। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो पोस्ट किया है, जिससे भारतीय फैंस बहुत खुश हुए हैं। सीना ने बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन और महान क्रिकेटर कपिल देव की एक फोटो अपने इंस्टाग्राम पेज पर पोस्ट की हैं। 

विज्ञापन


सीना ने जो फोटो पोस्ट की है उसमें कपिल देव और अमिताभ बच्चन एकसाथ खड़े हुए दिख रहे हैं। हाल ही में सीना ने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ के 'कोट' की भी एक फोटो शेयर की थी।
विज्ञापन


A post shared by John Cena (@johncena) on

विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि WWE की सर्वाइवर सीरीज में जॉन सीना आखिरी बार नजर आए थे। इसमें उन्होंने स्मैकडाउन टीम का प्रतिनिधित्व किया था। तब कर्ट एंगल ने सीना को एलिमिनेट किया था। सीना की टीम को इस मुकाबले में हार झेलना पड़ी थी। सर्वाइवर सीरीज में उनके आने से फैंस का जोश और बढ़ गया था। साथ ही टिकटों भी ज्यादा बिके थे। मैच में रहना ही फैंस के लिए खास पल था।

जॉन सीना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते है। वो कई सुपरस्टार्स की फोटो और उनकी बातें यहां पोस्ट करते रहते है। लेकिन इस बार पहले तो महान बल्लेबाज राहुल द्रविड़ को सम्मान दिया था और अब उन्होंने भारत के दो और लैजेंड की पोस्ट कर उनका सम्मान बढ़ाया हैं।

A post shared by John Cena (@johncena) on



अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस महीने जॉन सीना Raw  में आकर रोमन रेंस को इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप के लिए चैलेंज करेंगे। ये मैच 26 दिसंबर को मेडिसन स्क्वायर गार्डन में शिड्यूल किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed