फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Joe morrow gold medalist of Melbourne olympics 1996 dies at 84

मेलबर्न ओलंपिक में तीन स्वर्ण पदक जीतने वाले फर्राटा धावक मोरो का निधन

Sun, 31 May 2020 06:16 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Sun, 31 May 2020 06:16 PM IST
विज्ञापन
Joe morrow gold medalist of Melbourne olympics 1996 dies at 84
जो मोरो - फोटो : ट्विटर

मेलबर्न ओलंपिक 1956 में 100 मीटर, 200 मीटर और चार गुणा 100 मीटर में स्वर्ण पदक जीतने वाले फर्राटा धावक बॉबी जो मोरो का निधन हो गया है। वह 84 साल के थे। सैन बेनिटो स्कूल ने शनिवार को अपने फेसबुक पेज पर इस महान धावक के निधन पर शोक व्यक्त किया। इस स्कूल ने अपने फुटबॉल स्टेडियम का नाम शहर के इस नायक के नाम पर रखा है।

विज्ञापन


मेलबर्न 1956 में मोरो ने एक ओलंपिक में 100 मीटर, 200 मीटर और चार गुणा 100 मीटर के स्वर्ण पदक जीतकर अमेरिका के दिग्गज एथलीट जेसी ओवेन्स की बराबरी की थी। बाद में अमेरिका के कार्ल लुईस और जमैका ने उसैन बोल्ट ने भी यह कारनामा किया, उन्हें उस साल वर्ष का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया था। मोरो ने 1958 में एथलेटिक्स से संन्यास ले लिया था, उन्होंने 1960 में कुछ समय के लिए वापसी की थी, लेकिन अमेरिका की ओलंपिक टीम में जगह बनाने में असफल रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed