फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Jitu Rai won gold in 50m pistol shoot in National Shooting Championship at thiruvananthapuram 

राष्ट्रीय निशानेबाजी चैंपियनशिप में जीतू राय ने जीता गोल्ड, दर्ज किया नेशनल रिकॉर्ड

Fri, 29 Dec 2017 07:58 PM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम, अमर उजाला
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम, अमर उजाला Updated Fri, 29 Dec 2017 07:58 PM IST
विज्ञापन
Jitu Rai won gold in 50m pistol shoot in National Shooting Championship at thiruvananthapuram 
जीतू राय - फोटो : toi

केरल के तिरुवनंतपुरम में चल रही 61वीं राष्ट्रीय निशानेबाजी चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले के 50 मीटर पिस्टल स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीत लिया है। जीतू ने फाइनल मुकाबले में नेशनल रिकार्ड के साथ 233 का स्कोर हासिल किया। 

विज्ञापन


सेना में कार्यरत स्टार भारतीय निशानेबाज ने पहले स्थान पर रहते हुये स्वर्ण पर कब्जा किया, जबकि नौसेना के ओमकार सिंह ने फाइनल में 222.4 के स्कोर के साथ सिल्वर और जीतू के टीम साथी जय सिंह ने 198.4 के स्कोर के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीता।  
विज्ञापन


पढ़ें-- एशियाई एयरगन चैंपियनशिपः पहले ही दिन भारत का रिकॉर्ड प्रदर्शन, जीते 5 पदक
विज्ञापन
विज्ञापन


सेना का प्रतिनिधित्व करने वाले जीतू ने जय सिंह और ओमप्रकाश मिथेर्वाल के साथ मिलकर 1658 अंकों के साथ गोल्ड मेडल जीता। इसमें वायुसेना (1626) की टीम को रजत और पंजाब (1624) को ब्रॉन्ज मिला। वहीं, पंजाब के अर्जुन सिंह चीमा ने जूनियर 50 मीटर पिस्टल स्पर्धा में 226.5 अंकों के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया। जबकि पंजाब के ही सुरेन्द्र सिंह (221.9) को रजत और हरियाणा के अनमोल जैन (205.1) को कांस्य पदक मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed