{"_id":"5b1acc224f1c1bf56e8b7077","slug":"jisna-mathew-clinches-gold-medal-in-asian-junior-athletics-championships","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिसना मैथ्यू ने लहराया भारत का परचम, एशियन जूनियर एथलेटिक्स में जीता गोल्ड","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
जिसना मैथ्यू ने लहराया भारत का परचम, एशियन जूनियर एथलेटिक्स में जीता गोल्ड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 09 Jun 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
जिसना मैथ्यू
भारतीय एथलीट जिसना मैथ्यू ने एशियन जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में दूसरे दिन भारत को स्वर्ण पदक दिलाया। पांच अन्य एथलीटों ने भी शुक्रवार को कांस्य पदक जीता। अब भारत के दो स्वर्ण, एक रजत और सात कांस्य पदक हो गए हैं। गत चैंपियन मैथ्यू को पहले से ही स्वर्ण का दावेदार माना जा रहा था।
विज्ञापन
पीटी उषा स्कूल की छात्रा जिसना ने महिला वर्ग की 400 मीटर की दौड़ में 53.26 सेकंड का समय निकाला। श्रीलंका की दिलशी कुमारसिंघे (54.03) और चीनी ताइपे की जुई सुआन येंग (54.74) को क्रमश: रजत और कांस्य पदक मिला। लांग जंपर एम श्रीशंकर (7.99 मीटर), शॉटपुटर अजय भलोतिया (18.22), हाईजंपर अभिन्न सुधाकर शेट्टी (1.75) के अलावा दस हजार मीटर में कार्तिक (30.5.30)और महिलाओं की 1500 मीटर में दुर्गा प्रमोद (4.24.56) ने कांस्य पदक जीते।
विज्ञापन