फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Jeremy Lalrinnunga smashes Youth World record in Asian Weightlifting Championships

एशियाई वेटलिफ्टिंग चैम्पियनशिप: 16 वर्षीय जेरेमी लालरिनुंगा ने रचा इतिहास, तोड़े 15 रिकॉर्ड

Sun, 21 Apr 2019 05:29 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Sun, 21 Apr 2019 05:29 PM IST
सार

-युवा भारोत्तोलक ने 67 किग्रा भार वर्ग में एक दिन में छह अंतरराष्ट्रीय और नौ राष्ट्रीय रिकॉर्ड किए ध्वस्त 
-297 किलो वजन उठाकर ग्रुप बी में दूसरे स्थान पर रहे जेरेमी 
-134 किलो वजन स्नैच में उठाकर युवा विश्व का अपना ही 131 का रिकॉर्ड तोड़ा  
-163 किलो वजन क्लीन एंड जर्क में उठाकर कजाखस्तान के साईखान तेइसुयेव (161) का रिकॉर्ड ध्वस्त किया

विज्ञापन
Jeremy Lalrinnunga smashes Youth World record in Asian Weightlifting Championships
जेरेमी लालरिनुंगा - फोटो : pti

विस्तार

युवा ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता जेरेमी लालरिनुंगा ने एशियाई भारोत्तोलन चैंपियनशिप के शुरुआती दौर में ही रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन करके पदक की उम्मीद जगा दी है। सोलह वर्षीय जेरेमी अपने ग्रुप बी में छह अंतरराष्ट्रीय और नौ राष्ट्रीय सहित कुल 15 रिकॉर्ड ध्वस्त कर दूसरे स्थान पर रहे। उन्होंने 67 किग्रा भार वर्ग में स्नैच में युवा विश्व और एशियाई रिकॉर्ड तोड़ा।

विज्ञापन


उन्होंने तीन में से दो प्रयास में 130 और 134 किलो वजन उठाया। पिछला रिकॉर्ड भी उनके ही नाम था, जब उन्होंने इस साल फरवरी में थाईलैंड में 131 किलो वजन उठाया था। जेरेमी ने क्लीन एंड जर्क में अपने शरीर के वजन से दोगुना वजन दो सफल प्रयासों (157 और 163 किलो) में उठाया।
विज्ञापन


उन्होंने कजाखस्तान के साईखान तेइसुयेव का 161 किलो का रिकॉर्ड तोड़ा। जेरेमी ने कुल 297 किलो वजन उठाया और वह पाकिस्तान के ताल्हा तालिब से पीछे रहे जिन्होंने 304 किलो वजन उठाया था। यह टूर्नामेंट ओलंपिक क्वालिफाइंग भी है जिसके अंक टोक्यो ओलंपिक 2020 की आखिरी रैंकिंग के वक्त गिने जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह 15 रिकॉर्ड तोड़े : मिजोरम के इस युवा भारोत्तोलक ने जो छह अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़े उनमें तीन युवा विश्व और तीन युवा एशियन रहे। वहीं राष्ट्रीय स्तर के नौ कीर्तिमानों में तीन युवा राष्ट्रीय, तीन जूनियर राष्ट्रीय और तीन सीनियर राष्ट्रीय रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed