{"_id":"5dfdf1ee8ebc3e87f54a31ab","slug":"jeremy-lalrinnunga-smashes-27-national-and-international-records","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेरेमी ने विश्व रिकॉर्ड तोड़ कतर इंटरनेशनल कप में जीता रजत पदक","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
जेरेमी ने विश्व रिकॉर्ड तोड़ कतर इंटरनेशनल कप में जीता रजत पदक
Sat, 21 Dec 2019 03:50 PM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Sat, 21 Dec 2019 03:50 PM IST
विज्ञापन
जेरेमी लालरिनुंगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवा ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता भारोत्तोलक जेरेमी लालरिनुंगा ने छठे कतर इंटरनेशनल कप में पुरूषों के 67 किलो वर्ग में रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन के साथ रजत पदक जीता। सत्रह बरस के इस भारोत्तोलक ने स्नैच में 140, क्लीन एंड जर्क में 166 और कुल 306 किलो वजन उठाकर युवा विश्व और एशियाई रिकार्ड तोड़ा।
विज्ञापन
जेरेमी के नाम कुल 27 रिकार्ड है जिसमें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय रिकार्ड शामिल है। उन्होंने तीन युवा विश्व, तीन युवा एशियाई और छह राष्ट्रमंडल रिकार्ड समेत 12 अंतरराष्ट्रीय और 15 राष्ट्रीय रिकार्ड अपने नाम किए हैं।
विज्ञापन
एशियाई चैंपियनशिप में उन्होंने युवा विश्व और एशियाई रिकॉर्ड तोड़कर 297 किलो वजन उठाया था। वहीं इस साल विश्व चैंपियनशिप में जेरेमी ने 296 किलो वजन उठाकर दसवां स्थान हासिल किया था ।
विज्ञापन