{"_id":"5e70d2ee8ebc3ea4d1185d48","slug":"japan-olympic-committee-deputy-head-kozo-tashima-tests-positive-for-coronavirus","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के शिकार हुए जापान ओलंपिक समिति के उपप्रमुख कोजो ताशिमा, टेस्ट निकला पॉजिटिव ","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
कोरोना के शिकार हुए जापान ओलंपिक समिति के उपप्रमुख कोजो ताशिमा, टेस्ट निकला पॉजिटिव
Tue, 17 Mar 2020 07:09 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Tue, 17 Mar 2020 07:09 PM IST
विज्ञापन
कोजो ताशिमा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जापान ओलंपिक समिति के उपप्रमुख कोजो ताशिमा ने मंगलवार को कहा कि उन्हें कोरोना वायरस हो गया है। मंगलवार को ताशिमा का कोरोना वायरस कोविड- 19 पॉजिटिव पाया गया। ओलंपिक समिति के उपप्रमुख के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं कि क्या जापान ओलंपिक की सुरक्षित मेजबानी कर सकेगा?
विज्ञापन
ताशिमा ने एक बयान में कहा, 'आज मेरी जांच का नतीजा पॉजिटिव आया है। मुझे हल्का बुखार था। निमोनिया के लक्षण थे लेकिन अब मैं ठीक हूं। मैं डॉक्टरों की सलाह पर अमल करूंगा।'
विज्ञापन
जापानी अधिकारी बार-बार दोहरा रहे हैं कि जुलाई अगस्त में होने वाले ओलंपिक निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होंगे लेकिन ऐसी अटकलें हैं कि ओलंपिक या तो रद्द होंगे या स्थगित। ताशिमा ने कहा कि वह 28 फरवरी से व्यावसायिक यात्रा पर थे और इस दौरान पहले बेलफास्ट गए और फिर एम्सटर्डम। उन्होंने कहा, 'वहां हर कोई गले मिल रहा था। हाथ मिला रहा था और गाल पर चुंबन दे रहा था।'
विज्ञापन
इसके बाद वह अमेरिका गए और आठ मार्च को स्वदेश लौटे। चीन के वुहान से फैला कोरोना वायरस अब पूरी दुनिया को अपनी चपेट में लेने को है। इसके कारण दुनिया भर में 7000 के करीब लोगों की मौत हो चुकी है और लाखों लोग इससे प्रभावित हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के साथ-साथ सैकड़ों देश इसे महामारी करार दे चुके हैं।
इसके खतरनाक वायरस के कारण दुनिया भर में लगभग सभी आयोजन और यहां तक कि प्रशिक्षण कार्यक्रम रदद् या स्थगित किए जा चुके हैं। इस साल होने वाले ओलिंपिक का मेजबान जापन भी इससे अछूता नहीं है।
ऐसे में सवाल यह उठता है कि क्या जुलाई-अगस्त में तोक्यो में ओलिंपिक खेलों का आयोजन सम्भव हो सकेगा? अब जापान की ओलंपिक कमिटी के उपप्रमुख को भी यह रोग हो चुका है। ऐसे में टोक्यो ओलंपिक के आयोजन पर सवाल अब और भी गंभीर होने लगे हैं।