{"_id":"61cdbd468f87d054f26a970e","slug":"jammu-kashmir-skier-arif-khan-created-history-qualifies-for-two-events-of-2022-winter-olympics","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीजिंग शीतकालीन ओलंपिक: कश्मीर के आरिफ ने रचा इतिहास, दो अलग-अलग स्पर्धाओं के लिए क्वालीफाई करने वाले पहले भारतीय एथलीट बने","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
बीजिंग शीतकालीन ओलंपिक: कश्मीर के आरिफ ने रचा इतिहास, दो अलग-अलग स्पर्धाओं के लिए क्वालीफाई करने वाले पहले भारतीय एथलीट बने
Thu, 30 Dec 2021 07:38 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Thu, 30 Dec 2021 07:38 PM IST
सार
जम्मू-कश्मीर के अल्पाइन स्कीइर आरिफ खान ने शीतकालीन ओलंपिक खेलों के लिए एक और इवेंट में क्वालीफाई कर लिया है। वह अगले साल बीजिंग में होने वाले शीतकालीन ओलंपिक के दो अलग-अलग स्पर्धाओं के लिए क्वालीफाई करने वाले पहले भारतीय एथलीट बन गए हैं।
विज्ञापन
आरिफ खान
- फोटो : twitter@ahmermkhan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के अल्पाइन स्कीइर आरिफ खान ने शीतकालीन ओलंपिक खेलों के लिए एक और इवेंट में क्वालीफाई कर लिया है। वह अगले साल बीजिंग में होने वाले शीतकालीन ओलंपिक के दो अलग-अलग स्पर्धाओं के लिए क्वालीफाई करने वाले पहले भारतीय एथलीट बन गए हैं।
विज्ञापन
शीतकालीन ओलंपिक खेलों का आयोजन अगले साल चीन के बीजिंग में 4 से 20 फरवरी तक किया जाएगा। कश्मीर के हाजीबल तनमर्ग इलाके के आरिफ ने महीने भर पहले दुबई में हुई क्वालिफाइंग स्पर्धा में इन खेलों के लिए पहला टिकट हासिल किया था। दुबई में ओलंपिक क्वालीफायर में अल्पाइन स्कीइंग स्लैलम श्रेणी में अपना पहला शीतकालीन ओलंपिक टिकट बुक करने के एक महीने बाद खान ने अब दूसरे स्पर्धा- विशाल स्लैलम के लिए क्वालीफाई करके दुर्लभ उपलब्धि हासिल कर ली है।
विज्ञापन
View this post on Instagram
विज्ञापन
आरिफ चार बार विश्व चैंपियनशिप में भारत की नुमाइंदगी कर चुके हैं। खान उत्तरी कश्मीर के तंगमार्ग से एक पेशेवर अल्पाइन स्कीयर हैं और हाल ही में कोलासिन, मोंटेनेग्रो में विशाल स्लैलम इवेंट के लिए क्वालीफाई किया। उन्होंने दुनिया भर में आयोजित 100 से अधिक स्की कार्यक्रमों में भारत का प्रतिनिधित्व किया है और इस वर्ष अधिकतर समय यूरोप में प्रशिक्षण में बिताया है।
गौरतलब है कि 2018 शीतकालीन खेलों में सिर्फ दो एथलीटों- जगदीश सिंह (क्रॉस कंट्री स्कीइंग) और शिव केशवन (लुग) ने भारत का प्रतिनिधित्व किया था, लेकिन इस साल अभी तक सिर्फ आरिफ ही 2022 शीतकालीन खेलों के लिए क्वालीफाई कर पाए हैं।