फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Jammu and Kashmir Skier Arif Khan eyes top-30 finish at Beijing Winter Olympics 2022

Beijing Winter Olympics 2022: आरिफ के लिए टॉप 30 में पहुंचना पदक जीतने समान, कश्मीर के स्कीयर ने इस चीज को लेकर जताया भरोसा

Sun, 30 Jan 2022 11:19 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 30 Jan 2022 11:19 PM IST
सार

शीतकालिन ओलंपिक में खेलने के लिए बीजिंग रवाना हो रहे कश्मीर के स्कीयर आरिफ खान का मानना है कि वह दुनिया के टॉप 30 खिलाडिय़ों में शामिल होते हैं तो यह उनके लिए ओलंपिक पदक से कम नहीं होगा। आरिफ को भरोसा है कि हिमालय में गुलमर्ग के जैसे चार से पांच बर्फ के स्लोप स्थापित कर सुविधाएं उपलब्ध करा दी जाएं तो आने वाले चार से पांच सालों में भारत शीतकालीन खेलों की बड़ी जगह बन जाएगा।

विज्ञापन
Jammu and Kashmir Skier Arif Khan eyes top-30 finish at Beijing Winter Olympics 2022
arif khan alpine skier - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

शीतकालिन ओलंपिक में खेलने के लिए बीजिंग रवाना हो रहे कश्मीर के स्कीयर आरिफ खान का मानना है कि वह दुनिया के टॉप 30 खिलाडिय़ों में शामिल होते हैं तो यह उनके लिए ओलंपिक पदक से कम नहीं होगा। आरिफ को भरोसा है कि हिमालय में गुलमर्ग के जैसे चार से पांच बर्फ के स्लोप स्थापित कर सुविधाएं उपलब्ध करा दी जाएं तो आने वाले चार से पांच सालों में भारत शीतकालीन खेलों की बड़ी जगह बन जाएगा।

विज्ञापन


बीजिंग रवाना होने से पूर्व आरिफ ने कहा कि विदेश में ट्रेनिंग के दौरान लोगों ने जब उन्हें देखा तो आश्चर्य हुआ। लोग यह जानते हैं कि भारत में हिमालय जैसा पहाड़ है लेकिन वहां शीतकालीन खेल भी होते हैं यह लोग नहीं जानते हैं, लेकिन उनके ओलंपिक क्वालिफाई करने के बाद लोगों को यह पता लगने लगा है कि भारत में भी स्कीइंग होती है। 
विज्ञापन


आरिफ ने स्लालम और और जाइंट स्लालम के लिए दो इवेंट में क्वालिफाई किया है। उनकी पहली इवेंट 13 को और दूसरी 16 फरवरी को है। आरिफ का कहना है कि वह एक को ही बीजिंग पहुंच जाएंगे। ऐसे में उद्घाटन समारोह के बाद उन्हें आठ दिन तैयारियों का काफी समय मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed