फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   ISSF World Cup: Manu Bhaker missed medal in 25m pistol event in Shooting World Cup, Simranpreet got silver

ISSF World Cup: विश्व कप में 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में पदक से चूकीं ओलंपिक पदक विजेता भाकर, सिमरनप्रीत को रजत

Tue, 22 Apr 2025 10:57 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लीमा (पेरू)
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लीमा (पेरू) Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 22 Apr 2025 10:57 AM IST
सार

भारत की 20 वर्षीय सिमरप्रीत ने 10 रेपिड फायर सीरीज में 33 हिट लगाए और वह चीन की सुन युजी से सिर्फ एक शॉट पीछे रहीं जिन्होंने इस स्पर्धा में अपना लगातार दूसरा विश्व कप स्वर्ण जीता।

विज्ञापन
ISSF World Cup: Manu Bhaker missed medal in 25m pistol event in Shooting World Cup, Simranpreet got silver
मनु भाकर - फोटो : PTI

विस्तार

भारतीय निशानेबाज सिमरनप्रीत कौर बरार ने महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में रजत पदक के साथ अपना पहला सीनियर अंतरराष्ट्रीय पदक जीता, जबकि पेरिस ओलंपिक की दोहरी पदक विजेता मनु भाकर पेरू के लीमा में जारी आईएसएसएफ विश्व कप में सोमवार को चौथे स्थान पर रहीं और पदक से चूक गईं।
विज्ञापन

सिमरनप्रीत को रजत पदक
भारत की 20 वर्षीय सिमरनप्रीत ने 10 रेपिड फायर सीरीज में 33 हिट लगाए और वह चीन की सुन युजी से सिर्फ एक शॉट पीछे रहीं जिन्होंने इस स्पर्धा में अपना लगातार दूसरा विश्व कप स्वर्ण जीता। चीन की एक अन्य निशानेबाज याओ कियानशुन ने 29 हिट के साथ कांस्य पदक हासिल किया। यह भारत का प्रतियोगिता में चौथा रजत है। इसके अलावा दो स्वर्ण और एक कांस्य पदक भी भारत ने जीते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिलचस्प रहा मुकाबला
अर्जेंटीना में पिछले विश्व कप में रजत पदक जीतने वाली ईशा सिंह छठे स्थान पर रहीं। पहली सीरीज के बाद ही चीन की खिलाड़ी शीर्ष पर पहुंच गईं जबकि भारतीय निशानेबाजों ने दूसरी सीरीज से ही अपनी लय हासिल कर ली। छठी सीरीज में मनु और सिमरनप्रीत दोनों ने पांच-पांच शॉट लगाए जबकि ईशा ने चार निशाने लगाए। इसके बाद मनु, ईशा और जर्मनी की डोरेन वेनकेम्प के बीच शूट ऑफ हुआ। ईशा सबसे पहले बाहर हो गईं। इसके बाद मनु ने दूसरे शूट ऑफ में डोरेन को पछाड़कर शीर्ष चार में जगह बनाई।
विज्ञापन

पदक से चूकीं मनु भाकर
मनु हालांकि अगली सीरीज के बाद एक अंक से पिछड़कर बाहर हो गईं। इससे पहले मनु, मिश्रित टीम पिस्टल विश्व चैंपियन ईशा और सिमरनप्रीत की तिकड़ी ने फाइनल में जगह सुनिश्चित की। मनु 585 अंक के साथ क्वालिफाइंग में दूसरे स्थान पर रहीं जबकि सिमरनप्रीत ने 580 अंक के साथ पांचवां स्थान हासिल किया। ईशा ने 575 अंक हासिल कर आठवां और अंतिम क्वालिफाइंग स्थान अपने नाम किया।

मनु को 10 मीटर एयर पिस्टल में मिला था रजत
इससे पहले मनु 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में भी स्वर्ण से चूक गई थीं। युवा निशानेबाज सुरुचि इंदर सिंह ने मनु को हराकर लगातार दूसरा स्वर्ण पदक जीता था। 18 साल की सुरुचि ने हाल ही में ब्यूनस आयर्स में साल के पहले विश्व कप में स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। उन्होंने लीमा विश्व कप में  24 शॉट के फाइनल में 243.6 का स्कोर बनाया और मनु को 1.3 अंक से हराकर स्वर्ण पर कब्जा जमाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed