फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   ISSF World Cup: Apurvi Chandela, Deepak Kumar win gold medal in the 10m air rifle mixed team event 

ISSF World Cup: अपूर्वी-दीपक ने लहराया तिरंगा, 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम इवेंट में जीता गोल्ड

Tue, 03 Sep 2019 02:01 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Tue, 03 Sep 2019 02:01 AM IST
विज्ञापन
ISSF World Cup: Apurvi Chandela, Deepak Kumar win gold medal in the 10m air rifle mixed team event 
अपूर्वी और दीपक - फोटो : सोशल मीडिया

दुनिया की नंबर एक महिला 10 मीटर एयर राइफल निशानेबाज अपूर्वी चंदेला और उनके जोड़ीदार दीपक कुमार ने आईएसएसएफ विश्व कप में मिश्रित टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। भारत टूर्नामेंट में अब तक चार स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य पदक सहित सात पदकों के साथ शीर्ष पर है।

विज्ञापन


उसका इस साल सभी चार विश्व कप चरण में शीर्ष पर रहना भी तय हो गया। इसमें एक जूनियर विश्व कप भी शामिल है। अपूर्वी और दीपक ने एकतरफा फाइनल में चीन के यांग कियान और यू हाओआन को 16-6 से हराया।
विज्ञापन


इसी स्पर्धा के पिछले दो विश्व कप में स्वर्ण जीतने वाले भारत दो टीम के अंजुम मौदगिल और दिव्यांश सिंह पंवार की जोड़ी ने हंगरी के एस्टर मेसजारोस और पीटर सिडी को 16-10 से हराकर कांसा जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्वालिफाइंग की बाधा पार करने के बाद अपूर्वी और दीपक की जोड़ी आठ निशानेबाजों के दूसरे दौर में 20 व्यक्तिगत शॉट के बाद 419.1 अंक के साथ शीर्ष पर रहते हुए फाइनल में पहुंची। अंजुम और दिव्यांश की जोड़ी 418 .0 अंकों के साथ चौथे स्थान पर रही और कांस्य पदक के मुकाबले के लिए क्वालिफाई करने में सफल रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed