{"_id":"6220500489a77455a32d6b94","slug":"issf-world-cup-2022-indian-shooter-nivetha-esha-ruchita-win-gold-in-womens-10m-air-pistol-team-event","type":"story","status":"publish","title_hn":"ISSF World Cup 2022: ईशा, निवेता और रुचिता की तिकड़ी ने लगाया गोल्डन निशाना, 10 मीटर एयर पिस्टल के टीम इवेंट में जीता गोल्ड","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
ISSF World Cup 2022: ईशा, निवेता और रुचिता की तिकड़ी ने लगाया गोल्डन निशाना, 10 मीटर एयर पिस्टल के टीम इवेंट में जीता गोल्ड
Thu, 03 Mar 2022 10:50 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Thu, 03 Mar 2022 10:50 AM IST
सार
भारत की महिला निशानेबाजों निवेता, ईशा सिंह और रुचिता विनेरकर ने मिलकर आईएसएसएफ वर्ल्ड कप के 10 मीटर एयर पिस्टल के टीम स्पर्धा का गोल्ड मेडल जीत लिया है। मिस्र में आयोजित विश्व कप में बुधवार को भारत की इस महिला तिकड़ी ने खिताबी मुकाबले में 16 का स्कोर किया और स्वर्णिम निशाना लगाते हुए भारत की झोली में को दूसरा गोल्ड और कुल तीसरा पदक डाला।
विज्ञापन
आईएसएसएफ विश्व कप 2022
- फोटो : twitter@Media_SAI
विस्तार
भारत की महिला निशानेबाजों निवेता, ईशा सिंह और रुचिता विनेरकर ने मिलकर आईएसएसएफ वर्ल्ड कप के 10 मीटर एयर पिस्टल के टीम स्पर्धा का गोल्ड मेडल जीत लिया है। मिस्र में आयोजित विश्व कप में बुधवार को भारत की इस महिला तिकड़ी ने खिताबी मुकाबले में 16 का स्कोर किया और स्वर्णिम निशाना लगाते हुए भारत की झोली में को दूसरा गोल्ड और कुल तीसरा पदक डाला। भारत अब दो गोल्ड और एक सिल्वर के साथ कुल तीन पदक लेकर पदक तालिका में शीर्ष पर काबिज हो गया है।
विज्ञापन
भारत की इस तिकड़ी ने क्वॉलिफिकेशन राउंड 2 में 574 का स्कोर किया और फाइनल में पहुंची। भारतीय खिलाड़ियों ईशा,निवेता और रुचिता की तिकड़ी क्वॉलिफिकेशन राउंड 1 में भी 856 के स्कोर के साथ शीर्ष पर रही।
विज्ञापन
इससे पहले ओलंपियन सौरभ चौधरी, गौरव राणा और केदारलिंग बालाकृष्णा की तिकड़ी पुरुषों के 10 मीटर एयर पिस्टल के टीम इवेंट में कांस्य पदक जीतने से चूक गई। भारतीय टीम छह के स्कोर के साथ चौथे स्थान पर रही।
विज्ञापन
श्रेया अग्रवाल, आयुषी गुप्ता और राजश्री संचेती की टीम महिला 10 मीटर एयर राइफल के टीम स्पर्धा में क्वॉलिफिकेशन राउंड 2 में सातवें स्थान पर रही और आगे नहीं बढ़ सकी।