{"_id":"5c98fc81bdec2213fc305ce4","slug":"issf-shotgun-world-cup-sheeraz-sheikh-best-placed-in-indian-in-men-skeet","type":"story","status":"publish","title_hn":"शॉटगन विश्व कप में 95 निशानेबाजों के बीच 22वें स्थान पर हैं शेख ","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
शॉटगन विश्व कप में 95 निशानेबाजों के बीच 22वें स्थान पर हैं शेख
Mon, 25 Mar 2019 09:36 PM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Mon, 25 Mar 2019 09:36 PM IST
विज्ञापन
शीराज शेख
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शीराज शेख मैक्सिको के अकापुल्को में चल रहे आईएसएसएफ शॉटगन विश्व कप में स्कीट स्पर्धा में 50 में से 48 अंक जुटाकर भारतीय निशानेबाजों के बीच शीर्ष पर चल रहे हैं। महिला वर्ग में अमेरिका की दिग्गज निशानेबाज किंबर्ली रोड ने पिछले दो साल में अपना छठा विश्व कप स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन
शीराज 95 निशानेबाजों के बीच 22वें स्थान पर हैं। उनके अलावा 14 अन्य निशानेबाजों ने भी 48 अंक जुटाए और काउंटबैक के आधार पर भारतीय निशानेबाज 22वें स्थान पर है। दो अन्य भारतीय मेराज अहमद खान और अंगद वीर सिंह बाजवा 44 और 43 के स्कोर के साथ क्रमश: 74वें और 86वें स्थान पर हैं।
विज्ञापन
महिला निशानेबाजों में रश्मी राठौड़ क्वालिफिकेशन में 112 अंकों के साथ 23वें, महेश्वरी चौहान 33वें और सिमरनप्रीत कौर 48वें स्थान पर रहीं। फाइनल में किंबर्ली ने 57 अंक के साथ पहले, न्यूजीलैंड की क्लो टिपल दूसरे और चीन की डोंगलियान झेंग ने तीसरे स्थान पर रहीं। क्लो और झेंग ने इस स्पर्धा से उपलब्ध दो ओलंपिक कोटा हासिल किए। किंबर्ली पहले ही ओलंपिक कोटा हासिल कर चुकी हैं।
विज्ञापन