फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   issf Shooting World Cup: Saurabh Chaudhary breaks World Record to win gold, secures Olympic quota 

ISSF Shooting: सौरभ ने गोल्ड के साथ हासिल किया ओलंपिक कोटा, मनु ने निराश किया 

Sun, 24 Feb 2019 04:46 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Sun, 24 Feb 2019 04:46 PM IST
विज्ञापन
issf Shooting World Cup: Saurabh Chaudhary breaks World Record to win gold, secures Olympic quota 
सौरभ और मनु

भारत के 16 वर्षीय निशानेबाज सौरभ चौधरी ने कई दिग्गज खिलाड़ियों की मौजूदगी में रविवार को आईएसएसएफ विश्व कप में नये विश्व रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक हासिल किया और देश के लिए टोक्यो ओलंपिक का तीसरा कोटा सुनिश्चित किया लेकिन मनु भाकर को निराशा हाथ लगी। 

विज्ञापन


पहली बार विश्व कप में भाग ले रहे चौधरी ने पुरूषों की 10 मी एयर पिस्टल स्पर्धा में बिना किसी परेशानी के शीर्ष स्थान प्राप्त किया। क्वालीफाईंग में शीर्ष पर रही मनु अच्छी शुरुआत के बावजूद महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में पांचवें स्थान पर रही। एशियाई खेलों और युवा ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता चौधरी ने कुल 245 अंक बनाए। 
विज्ञापन


सर्बिया के दामी मिकेच 239.3 अंक के स्कोर से दूसरे स्थान पर रहे जबकि कांस्य पदक चीन के वेई पांग ने हासिल किया। उन्होंने 215.2 अंक का स्कोर बनाया। सौरभ ने आठ पुरूषों के फाइनल में दबदबा बनाया और रजत पदकधारी से 5.7 अंक आगे रहे। इस तरह उन्होंने अंतिम शाट से पहले ही स्वर्ण पदक सुनिश्चित कर लिया था। अच्छी शुरूआत के बावजूद सौरभ पहली सीरीज के बाद सर्बियाई निशानेबाज के साथ बराबरी पर 
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी सीरीज में भी इस चैम्पियन निशानेबाज ने अच्छी फार्म जारी रखी और पहला स्थान हासिल किया। चौधरी ने स्वर्ण पदक जीतने के बाद कहा, 'मैंने केवल वही करने की कोशिश की जो मैं अमूमन करता रहा है। मैंने कभी कोटा या विश्व रिकॉर्ड के बारे में नहीं सोचा। ऐसा होता तो मैं यहां नहीं होता।'

इस स्पर्धा में भाग लेने वाले अन्य भारतीय अभिषेक वर्मा और रविंदर सिंह फाइनल के लिये क्वालीफाई नहीं कर सके। इन दोनों ने क्वालीफिकेशन राउंड में 576 का समान स्कोर बनाया।    चौधरी ने दस से अधिक अंक के 19 स्कोर बनाये। इस भारतीय के नाम दस मीटर एयर पिस्टल में जूनियर वर्ग का रिकॉर्ड भी है और इसमें उन्होंने सीनियर विश्व रिकॉर्ड से अधिक अंक बनाये थे। चौधरी ने पिछले साल जर्मनी में जूनियर विश्व कप में भी स्वर्ण पदक जीता था। इसके अलावा वह जूनियर विश्व चैंपियन और युवा ओलंपिक चैंपियन भी हैं। 

क्वालीफिकेशन में चौधरी 587 के स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर रहे। दक्षिण कोरिया के ली डेमयुंग ने 588 अंक और वेई पांग ने 587 अंक बनाए थे। दिन की आखिरी स्पर्धा महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल की थी जिसमें हंगरी की वेरोनिका मेजर ने कुल 40 का स्कोर बनाकर नये विश्व रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता। चीन की जिंगजिंग झांग ने रजत और ईरान के हनीया रोस्तामियां ने कांस्य पदक जीता। हंगरी और चीन को ओलंपिक कोटा मिला। 

राष्ट्रमंडल खेल और युवा ओलंपिक खेलों की स्वर्ण पदक विजेता मनु ने कर्णी सिंह रेंज पर केवल 22 अंक बनाये। उन्होंने पहली सीरीज में पांच में से तीन अंक बनाये। इसके बाद भी वह सुधार नहीं कर पायी और सातवें स्थान पर खिसक गयी। मनु ने 590 अंक बनाकर फाइनल के लिये क्वालीफाई किया था जबकि राही सरनोबत और चिंकी यादव आगे बढ़ने में नाकाम रही थी।    पुरूषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन में भारतीय निशानेबाज फाइनल के लिये क्वालीफाई करने में नाकाम रहे। 

इस स्पर्धा में हंगरी के इस्तवान पेनी ने स्वर्ण पदक जीता। भारत के पारूल कुमार क्वालीफिकेशन में 1170 अंक के साथ 22वें जबकि संजीव राजपूत 1169 अंक लेकर 25वें स्थान पर रहे। चौधरी ने भारत को टूर्नामेंट में दूसरा पदक दिलाया। इससे पहले अपूर्वी चंदेला ने शनिवार को महिलाओं की दस मीटर एयर राइफल में स्वर्ण पदक जीता था। चंदेला और अंजुम मोदगिल ने पिछले साल कोरिया में आईएसएसएफ विश्व चैंपियनशिप में भारत को पहले दो ओलंपिक कोटा दिलाए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed