फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   ISSF Shooting World Cup: IOC suspends talks with India for hosting future events

पाक निशानेबाजों का वीजा रद्द: IOC ने भारत से छीनी खेल प्रतियोगिताओं की मेजबानी

Fri, 22 Feb 2019 08:42 AM IST
sapna singla स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: sapna singla Updated Fri, 22 Feb 2019 08:42 AM IST
विज्ञापन
ISSF Shooting World Cup: IOC suspends talks with India for hosting future events
shooters

पुलवामा आतंकी हमले के बाद भारत को खेल जगत में भी काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। दिल्ली में आयोजित शूटिंग वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तानी निशानेबाजों को वीजा न देने के  बाद इंटरनेशनल ओलिंपिक संघ ने भारत को भविष्य में आयोजित होने वाले किसी भी ओलिंपिक और खेल प्रतियोगिताओं की मेजबानी से भी अलग कर दिया है। हालांकि भारत की तरफ से लिखित आश्वासन के बाद आईओसी ने विश्व कप की मेजबानी नहीं छीनी है।

विज्ञापन




बता दें कि नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ पाकिस्तान के प्रस्ताव पर आईओसी के अधिकारियों ने एक बैठक के बाद यह फैसला लिया है। पाकिस्तान ने अपने देश के निशानेबाजों को भारतीय वीजा न मिलने के बाद आईओसी से इसकी शिकायत की थी। पुलवामा आतंकी हमले में 40 जवान शहीद होने के बाद भारत ने निशानेबाजों को वीजा देने से इनकार किया था।
विज्ञापन


आईओसी के मुताबिक, 'भारतीय एनओसी, आईओसी और आईएसएसएफ जैसे प्रयासों के बावजूद पाक निशानेबाजों को विश्व कप में हिस्सा लेने की अनुमति नहीं मिल सकी। यह ओलंपिक नीति के खिलाफ है। आईओसी की प्रतिबद्धता है कि मेजबान देश में आनेवाले सभी खिलाड़ियों को किसी राजनीतिक हस्तक्षेप के बिना निष्पक्ष और समानता के माहौल में प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का मौका मिले।'
विज्ञापन
विज्ञापन

 


बयान में भारत को भविष्य में खेलों की मेजबानी से दूर रखने के फैसले के बारे में जानकारी दी गई। आईओसी के अनुसार, 'मौजूदा घटनाक्रम के परिणाम के तहत आईओसी एग्जिक्यूटिव बोर्ड ने यह फैसला किया है कि भारतीय एनओसी और सरकार के साथ भविष्य में किसी भी खेल प्रतियोगिता और ओलिंपिक से संबंधित प्रतियोगितायओं के आयोजन को लेकर सभी चर्चाएं पूरी तरह से स्थगित की जाती हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed