पाक निशानेबाजों का वीजा रद्द: IOC ने भारत से छीनी खेल प्रतियोगिताओं की मेजबानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलवामा आतंकी हमले के बाद भारत को खेल जगत में भी काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। दिल्ली में आयोजित शूटिंग वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तानी निशानेबाजों को वीजा न देने के बाद इंटरनेशनल ओलिंपिक संघ ने भारत को भविष्य में आयोजित होने वाले किसी भी ओलिंपिक और खेल प्रतियोगिताओं की मेजबानी से भी अलग कर दिया है। हालांकि भारत की तरफ से लिखित आश्वासन के बाद आईओसी ने विश्व कप की मेजबानी नहीं छीनी है।
बता दें कि नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ पाकिस्तान के प्रस्ताव पर आईओसी के अधिकारियों ने एक बैठक के बाद यह फैसला लिया है। पाकिस्तान ने अपने देश के निशानेबाजों को भारतीय वीजा न मिलने के बाद आईओसी से इसकी शिकायत की थी। पुलवामा आतंकी हमले में 40 जवान शहीद होने के बाद भारत ने निशानेबाजों को वीजा देने से इनकार किया था।
आईओसी के मुताबिक, 'भारतीय एनओसी, आईओसी और आईएसएसएफ जैसे प्रयासों के बावजूद पाक निशानेबाजों को विश्व कप में हिस्सा लेने की अनुमति नहीं मिल सकी। यह ओलंपिक नीति के खिलाफ है। आईओसी की प्रतिबद्धता है कि मेजबान देश में आनेवाले सभी खिलाड़ियों को किसी राजनीतिक हस्तक्षेप के बिना निष्पक्ष और समानता के माहौल में प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का मौका मिले।'
#FLASH International Olympic Committee has suspended all discussions with India on hosting any international event until clear written guarantees are obtained from the Indian government of complying with the Olympic Charter. https://t.co/a9S4uiP5l1
— ANI (@ANI) February 22, 2019
बयान में भारत को भविष्य में खेलों की मेजबानी से दूर रखने के फैसले के बारे में जानकारी दी गई। आईओसी के अनुसार, 'मौजूदा घटनाक्रम के परिणाम के तहत आईओसी एग्जिक्यूटिव बोर्ड ने यह फैसला किया है कि भारतीय एनओसी और सरकार के साथ भविष्य में किसी भी खेल प्रतियोगिता और ओलिंपिक से संबंधित प्रतियोगितायओं के आयोजन को लेकर सभी चर्चाएं पूरी तरह से स्थगित की जाती हैं।'