फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   ISSF Shooting World Cup: India Olympic medal winning shooters not play in World Cup final, 23-member team

Shooting World Cup: विश्व कप फाइनल्स में नहीं खेलेंगे भारत के ओलंपिक पदक विजेता शूटर, 23 सदस्यीय टीम उतरेगी

Mon, 14 Oct 2024 09:15 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 14 Oct 2024 09:15 AM IST
सार

टूर्नामेंट में 37 देशों के 131 शूटर भाग ले रहे हैं। इनमें ओलंपिक पदक विजेता तुर्किये के युसुफ डिकेच, हंगरी की मेजर वेरोनिका, स्वीडन के विक्टर लिंडग्रेन जैसे शूटर शामिल हैं।

विज्ञापन
ISSF Shooting World Cup: India Olympic medal winning shooters not play in World Cup final, 23-member team
रिदम सांगवान और अर्जुन बबूटा - फोटो : PTI

विस्तार

पेरिस ओलंपिक में तीन पदक जीतने के बाद 23 भारतीय निशानेबाज सोमवार से कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में शुरू होने जा रहे विश्वकप फाइनल्स में निशाना साधने जा रहे हैं। हालांकि ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर, स्वप्निल कुसाले और सरबजोत सिंह फाइनल्स में नहीं खेलेंगे, लेकिन पेरिस में खेलने वाले नौ भारतीय निशानेबाज देश के लिए दावेदारी पेश करेंगे। इनमें रिद्म सांगवान (10 मीटर एयरपिस्टल, 25 मी. पिस्टल), 10 मी. एयरराइफल में चौथे स्थान पर रहने वाले अर्जुन बबूटा, अर्जुन चीमा (10 मी. एयरपिस्टल), अनीश, विजयवीर सिद्धू (25 मी. पिस्टल), अनंतजीत सिंह नरूका, महेश्वरी चौहान (स्कीट), राजेश्वरी कुमारी, श्रेयसी सिंह (ट्रैप) शामिल हैं।
विज्ञापन


1.65 करोड़ की इनामी राशि
टूर्नामेंट में 37 देशों के 131 शूटर भाग ले रहे हैं। इनमें ओलंपिक पदक विजेता तुर्किये के युसुफ डिकेच, हंगरी की मेजर वेरोनिका, स्वीडन के विक्टर लिंडग्रेन जैसे शूटर शामिल हैं। एनआरएआई के अध्यक्ष कलिकेश सिंह देव के अनुसार टूर्नामेंट में 1.65 करोड़ रुपये की इनामी राशि रखी गई है। स्वर्ण पदक विजेता को 5000 यूरो (लगभग 4.60 लाख रुपये) मिलेंगे। वर्ष के अंतिम टूर्नामेंट फाइनल्स में ओलंपिक पदक विजेता समेत विश्वकप में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले शूटर शिरकत करते हैं, लेकिन भारत को मेजबान होने के नाते प्रत्येक इवेंट में दो वाइल्ड कार्ड मिले हैं।
विज्ञापन

जूनियर विश्वकप होगा भारत में

अंतरराष्ट्रीय शूटिंग महासंघ के अध्यक्ष लूसियानो रोसी ने घोषणा की कि एनआरएआई की मांग पर भारत को अगले वर्ष जूनियर विश्व कप की मेजबानी दी जा रही है। रोसी ने यह भी कहा कि 2027 के एक ओलंपिक क्वालिफायर की मेजबानी भी एनआरएआई ने मांगी है। इस पर भी विचार किया जाएगा। यही नहीं, रोसी ने यह भी बताया कि अगले वर्ष से शूटिंग के कुछ नियमों में परिवर्तन की प्रक्रिया शुरू होगी। शॉटगन में छह फाइनलिस्ट होते हैं, इन्हें सभी के समान 8 करने का विचार है। इसके अलावा ओलंपिक में शूटऑफ को काफी पसंद किया गया। इसे भी और रोचक बनाया जाएगा। शॉटगन के फाइनल और रोचक और छोटा बनाने की भी योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed